शामली में पांच परीक्षा केन्द्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

शामली। शनिवार को जिले में बनाए गए पांच परीक्षा केन्द्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई है। परीक्षा केन्द्रो के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर प्रतिबंध रखा गया वही जिलेभर में पंजीकृत 1589 परीक्षार्थियों में से 1335 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 254 ने परीक्षा छोडी है।
शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए जिले में बनाए गए पांच परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सवेरे 11ः30 बजे प्रारंभ हुई। इससे पूर्व 11 बजे से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। पूरी जांच पडताल के बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया था। वही केन्द्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
सीसीटीवी कैमरों की गिनरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान दो सचल दल लगातार भ्रमणशील रहे। सभी पांच परीक्षा केन्द्रों आरके इंटर कालेज शामली, आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना, सेंट आरसी कालेज कैराना, चंदनलाल इंटर कालेज कांधला, लाला लालजपतराय इंटर कालेज थानाभवन में पंजीकृत 1589 परीक्षार्थियों में से 1335 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 254 ने परीक्षा छोडी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां