रालोद जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, गन्ना दाम घोषित करने व बकाया का भुगतान कराने की मांग

On
School Ad

शामली। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष वाजिद अली के आवास पर रविवार को गन्ने का भाव बढाने, पुराना गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें रालोद नेताओं ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इस दौरान सरकार से किसानों की समस्याओं का […]

शामली। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष वाजिद अली के आवास पर रविवार को गन्ने का भाव बढाने, पुराना गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें रालोद नेताओं ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इस दौरान सरकार से किसानों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने की भी मांग की।
 रविवार को रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने  कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। सरकार किसानों के हित के लिए कोई काम नहीं कर रही है। सरकार ने न तो अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित किया और न ही किसानों के पिछले बकाया का भुगतान हो पाया है जिससे किसानों को भारी दिक्कतें उठानी पड रही है। भाजपा ने सरकार बनने पर किसानों की हर समस्याओं के समाधान का दावा किया था लेकिन सब हवा हवाई निकले।
थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि आवारा पशु किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुँचा  रहे हैं लेकिन सरकार इन आवारा पशुओं से निजात दिलाने के मामले में चुपचाप बैठी हुई है। किसान आज त्रस्त हो गया हैं, हर चीज के दाम बढ गए हैं जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है। चीनी मिलों ने किसानों का पिछले बकाया का भुगतान भी नहीं किया है जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खडा हो गया है।
जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने भी भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर हर कोई बेहाल है। रालोद नेताओं ने सरकार से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
इस मौके पर मंडल प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह  चेयरमैन, सत्यवीर सिंह पंवार, हरेन्द्र वर्मा, चेयरमैन हाजी बबला, सोहनपाल सिंह, अरविन्द झाल, सनोज चैधरी, आशुतोष पंवार, डा. मुबारक अली, सुनील मलिक, मनीष मुखिया, विकास धीमान, आर्यन राणा आदि मौजूद रहे।
Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुधली के जंगल में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को लापरवाही की एक और तस्वीर देखने को मिली, जहाँ भूसे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

मेष : कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

अध्यात्म की गहराइयों में उतरने का सबसे सरल और सुगम आधार प्रेम है। यह केवल एक मानवीय भावना नहीं, बल्कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
आध्यात्मिक उन्नति का आधार है प्रेम, ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग

उत्तर प्रदेश

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम