शामली: जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आज निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया और मौके पर मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कार्यदाई संस्था को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एंट्री पॉइंट, मीटिंग हॉल, डीएम कार्यालय ब्लॉक, नजरत ब्लॉक, कोर्ट ब्लॉक और कंबाइंड ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण कार्यों को निर्धारित मानक और गुणवत्ता के अनुरूप जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से विद्युत कार्यों में हुई लापरवाही पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और त्वरित सुधार की बात कही।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां