विधायक प्रसन्न चौधरी के नेतृत्व में दुकानदारों ने की शिकायत, दुकानों में भर रहा है पानी, निदान कराने की मांग
शामली। शहर के दिल्ली रोड स्थित नगर पालिका की दुकानो में रहने वाले किरायेदारों ने सदर विधायक के नेतृत्व में एसडीएम सदर से मुलाकात कर आसपास हो रहे जलभराव से दुकानों की हो रही जर्जर हालत में सुधार कराने की मांग की है। मंगलवार को एसडीएम विशू राजा को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के साथ […]
शामली। शहर के दिल्ली रोड स्थित नगर पालिका की दुकानो में रहने वाले किरायेदारों ने सदर विधायक के नेतृत्व में एसडीएम सदर से मुलाकात कर आसपास हो रहे जलभराव से दुकानों की हो रही जर्जर हालत में सुधार कराने की मांग की है।
मंगलवार को एसडीएम विशू राजा को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के साथ पहुंचे दुकानदारों ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि दुकानों के सामने रास्ता बनने के कारण दुकाने लगभग 4 फुट गहराई में पहुंच गई है। दुकाने काफी गहराई में जाने से पानी भरने से दुकाने काफी जर्जर हो गई है। जिससे कोई भी घटना घटित हो सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा जर्जर दुकानों का 50 प्रतिशत किराया भी बढा दिया गया है।
ये भी पढ़ें शामली में मतदाता सूची से नाम कटवाने के प्रयास का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष ने दी थाने में तहरीरउन्होने दुकानदारों की समस्याओं का समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। इस अवसर पर सुरेश कुमार, राममेंहर, सुनील, इन्द्रपाल, प्रमोद कुमार, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां