नगरपालिका शामली की सड़क में घालमेल: जांच से नाखुश सभासद ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
शामली: नगर पालिका शामली द्वारा बनाई गई हॉटमिक्स सड़कों की जांच डीएम के आदेश पर पीडब्ल्यूडी के एई द्वारा की गई। जांच में घालमेल का आरोप लगाते हुए सभासद ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने दावा किया है कि अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है।
दरअसल, शामली नगर पालिका के द्वारा किए जाने वाले जनउपयोगी कार्यों में लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। नगर पालिका द्वारा शहर में नगर पालिका गेट व हनुमान धाम रोड पर ठेकेदार के माध्यम से हॉट मिक्स सड़क का निर्माण करीब 89 लाख की लागत से कराया था, हालांकि सड़क निर्माण में मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नगर पालिका के सभासद निशिकांत संगल और अनिल कुमार उपाध्याय ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम द्वारा सड़क निर्माण कार्य की जांच पीडब्ल्यू के एई को सौंपी गई थी।
शनिवार को सभासद निशिकांत संगल शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने एई की जांच के तरीके को गलत बताते हुए असंतोष जताया। उन्होंने उपयुक्त उपकरणों के बजाय छीनी हथौड़े से सड़क को खुदवाकर खानापूर्ति करते हुए जांच की गई है, जिससे वें संतुष्ट नही है। सभासद ने इस संबंध में सीडीओ व एसडीएम न्यायिक से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सभासद निशिकांत संगल ने दावा करते हुए बताया कि अधिकारियों ने शिकायत और तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण करने वाले संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां