शामली मे आयुष्मान कार्ड से फर्जीवाड़ा कर हजारों रुपए निकालने का आरोप, पीड़ित पहुंचा डीएम ऑफिस

 शामली:  उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में  स्वास्थ्य विभाग की  लापरवाही के चलते  एक अस्पताल द्वारा  आयुष्मान कार्ड  मे फर्जीवाड़ा कर हजारों रूपये निकालने का सामने आया है। जहां डीएम आफिस पहुंचे पीडित दिव्यांग का आरोप है कि उसकी पत्नी को कोई भी गंभीर बीमारी नहीं थी। लेकिन उसे एक आशा ने रूपये का लालच देकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर हजारों रूपये निकाले गए। जिसकी शिकायत पीडित द्बारा स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक की जा चूकी है। लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नही हो रहा। पीडित ने जिलाधिकारी से आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा कर  रूपये निकालने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दे कि जिला बागपत के गांव राजपुर खानपुर निवासी दिव्यांग गुलसार जिलाधिकारी शामली कार्यालय पहुंचा। जहा उसने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी सुसराल शामली के गांव तांजपुर सिम्भालका में है और उसने कुछ दिन पूर्व एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी पत्नी का  शारीरिक परीक्षण कराया था। जिसमें वह पूरी तरह से  स्वस्थ पाई गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद भी गांव की एक आशा ने उसकी पत्नी को रूपयों का लालच देकर बेवजह ही  शामली के एमएसके रोड स्थिति  एक प्राइवेट हॉस्पिटल में  आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाने के लिए  भर्ती करा दिया। जहा उसकी पत्नी सुबह ए आई आशा के साथ हॉस्पिटल जाती थी। और शाम को आशा उसकी पत्नी को वापस घर छोड़ देती थी।जिसके लिए आशा ने पीड़ित दिव्यांग की पत्नी को दो हजार रुपए भी दिए।

सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण ये भी पढ़ें  सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

शामली में बैंकों पर भडकी उपायुक्त, ऋण वितरण में तेजी के दिए निर्देश ये भी पढ़ें  शामली में बैंकों पर भडकी उपायुक्त, ऋण वितरण में तेजी के दिए निर्देश

आरोप है कि इसी बीच हॉस्पिटल वालों ने उसकी पत्नी के आयुष्मान कार्ड से करीब 39 हजार छः सौ रुपए निकाल लिए।जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिले के स्वास्थ विभाग में भी की है।आरोप है कि जब शिकायत के बाद उसे और उसकी पत्नी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर बुलाया गया।जहा स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने उसकी पत्नी पर बयान बदलने और पीड़ित के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया।पीड़ित का कहना है कि ये कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगा रहे है।जबकि यह योजना लोगों के लिए वरदान है।पीड़ित ने कहा कि इसमें जो भी लोग दोषी है सबके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।इसमें चाहे उसकी पत्नी ही क्यों ना हो।वही पीड़ित द्वारा की जा रही शिकायतों के बावजूद भी स्वास्थ विभाग द्वारा मामले में कार्यवाही न किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

शामली रेलवे कर्मचारी हुए एसएसई के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन, उचित कार्रवाई की मांग ये भी पढ़ें  शामली रेलवे कर्मचारी हुए एसएसई के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन, उचित कार्रवाई की मांग

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 113

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर