अवैध रेत खनन के खिलाफ राज्यमंत्री से मिले ग्रामीण, सौंपा शिकायती-पत्र
कैराना। गांव मलकपुर के ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन का आरोप लगाते हुए जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक को शिकायती-पत्र सौंपा है। उन्होंने रेत के वाहनों से होने वाली समस्या के निदान की भी मांग की है। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक विकास कार्यों की समीक्षा हेतु […]
कैराना। गांव मलकपुर के ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन का आरोप लगाते हुए जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक को शिकायती-पत्र सौंपा है। उन्होंने रेत के वाहनों से होने वाली समस्या के निदान की भी मांग की है।
यमुना नदी के बांध से होते हुए एक रास्ता मुख्य पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर निकलता है, लेकिन खनन ठेकेदार दबंगई के बल पर रेत खनन के ओवरलोड वाहनों को कैराना-बरनावी मार्ग पर पड़ने वाले मलकपुर गांव से होकर निकालते है। रेत के वाहनों से गांव में आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। कैराना-बरनावी मार्ग पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिस कारण रेत के वाहनों से उड़ने वाली धूल-मिट्टी से लोगो का जीना दूभर हो गया है।
प्रदूषण के कारण दमा, अस्थमा तथा सांस सम्बन्धी गम्भीर संक्रमण पनप रहे है। यमुना नदी में रेत खनन का कार्य पिछले पांच-छह वर्षों से चलाया जा रहा है। पत्र में आगे बताया कि उक्त समस्या से वह स्थानीय एसडीएम, खनन अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक को शिकायती-पत्र देकर अवगत करा चुके है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री से उनकी समस्या का निदान कराने तथा रेत खनन के अवैध कारोबार में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। शिकायती-पत्र पर फारुख चौधरी के अलावा रमेश, नीरज, हरबीर, सुमित, मोहित, अमित आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर अंकित है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां