अमरोहा में जहरीला पानी बना ‘साइलेंट किलर’, 68 दिनों से धरने पर डटे किसान

अमरोहा। जिले के गजरौला क्षेत्र में जल प्रदूषण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। नाईपुरा गांव में दूषित पानी को लेकर ‘साइलेंट किलर’ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस समस्या के विरोध में किसान पिछले 68 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं, जबकि प्रशासन अभी तक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

 

फैमिली आईडी एवं अन्य योजनाओं में लापरवाही पर  हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़  बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि  ये भी पढ़ें  फैमिली आईडी एवं अन्य योजनाओं में लापरवाही पर हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बीकॉम छात्र से ठगी, 2.80 लाख रुपये हुए चोरी ये भी पढ़ें  सहारनपुर में साइबर ठगों ने बीकॉम छात्र से ठगी, 2.80 लाख रुपये हुए चोरी

जांच समिति की अध्यक्षा एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चंद्रकांता ने बताया कि नमामि गंगे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल निगम और एनजीटी के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम द्वारा लिए गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को टीम ने बगद नदी और गजरौला के नाईपुरा क्षेत्र में निरीक्षण कर पानी के नमूने लिए थे। जल निगम द्वारा दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को चिन्हित कर उन पर लाल निशान लगा दिए गए हैं।

हापुड़: प्रेम प्रसंग में छात्रा ने खुद को ब्लेड से काटा, सरसों के खेत में लहूलुहान मिलने से मची सनसनी ये भी पढ़ें  हापुड़: प्रेम प्रसंग में छात्रा ने खुद को ब्लेड से काटा, सरसों के खेत में लहूलुहान मिलने से मची सनसनी

 

दूसरी ओर, नाईपुरा गांव में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीनों से अधिक समय से पानी जहरीला हो चुका है। हैंडपंप और ट्यूबवेल से पीला और बदबूदार पानी निकल रहा है, जिससे लोगों को गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

 

धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि गजरौला औद्योगिक क्षेत्र की रासायनिक इकाइयों से निकलने वाला दूषित पानी बगद नदी और भूमिगत जल स्रोतों में मिल रहा है। इसके कारण कैंसर, त्वचा रोग और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। फसलें खराब हो रही हैं और दुधारू पशु भी प्रभावित हो रहे हैं। कई किसान अब गांव छोड़ने की सोचने लगे हैं।

 

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान राष्ट्रीय राजमार्ग-09 स्थित शहबाजपुर डोर पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं, जो अब 68वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकियू नेता नरेश चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभागों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जल विभाग की लापरवाही के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

 

उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और बिना आंदोलन के कोई सुनवाई नहीं होती। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।

 

धरना स्थल पर किसानों ने कई बार प्रदर्शन, पुतला दहन और ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्र के सैकड़ों परिवार इस प्रदूषण से प्रभावित हैं, जिससे स्वास्थ्य संकट लगातार गहराता जा रहा है।

 

इस दौरान मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, राष्ट्रीय सचिव चंद्रपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अहसान अली, जिला अध्यक्ष राशिद समेत कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

 

फिलहाल, सभी की नजर पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक यह संकट और गंभीर होता जाएगा।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश