किरतपुर बाइक चोरी कांड का पर्दाफाश: नकब लगाकर बाइक उड़ाने वाला गैंग गिरफ्तार
Bijnor News: किरतपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के अंदर से बाइक चोरी की गुत्थी पुलिस ने मंगलवार देर शाम सुलझा ली। 22 अगस्त 2025 को हुई इस चोरी में शामिल एक बाल अपचारी सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कबाड़ में काटी गई चोरी की बाइक और 14,600 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। घटना के अगले दिन शाखा प्रबंधक अरुण रावत ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपियों ने बताया-कुंबल डालकर करते थे बाइक चोरी
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पकड़े गए शिवा और मोनू उर्फ अजय, निवासी ग्राम रामपुर बकली, ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे कुंबल डालकर घरों में खड़ी बाइक चोरी करते थे। दोनों ने बैंक शाखा से बाइक चोरी करने की भी बात कबूल की। पुलिस का कहना है कि इसी गैंग ने चोरी की बाइक को काटकर कबाड़ में बेचने की कोशिश की थी।
कई जिलों के बदमाश शामिल
चोरी की वारदात में एक बाल अपचारी के अलावा सूरज निवासी शांति नगर गेट नंबर दो थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर, राहुल निवासी फरीदपुर मान उर्फ पमडावली थाना कोतवाली देहात, तथा आकाश निवासी काजीपाड़ा थाना कोतवाली शहर बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ चालान कर दिया गया और आगे की कार्रवाई जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां