जौनपुर में मिठाई की दुकान से मांगी थी रिश्वत, राजस्व निरीक्षक हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार
जौनपुर -भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने मंगलवार देर शाम जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र में एक मिष्ठान की दुकान से सात हजार रुपये घूस लेते हुए एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार मौर्य ने एंटी करप्शन टीम […]
जौनपुर -भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने मंगलवार देर शाम जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र में एक मिष्ठान की दुकान से सात हजार रुपये घूस लेते हुए एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सलामतपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार मौर्य ने एंटी करप्शन टीम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी भूमिधरी से सटी नवीन परती गाटा संख्या 441 व 442 का सीमांकन करने के लिए राजस्व निरीक्षक रामसकल यादव द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। किसी तरह सात हजार रुपये पर वह पैमाइश करने को तैयार हुआ।
इस सूचना पर वाराणसी से पहुंची टीम आज लोहिंदा चौक स्थित कृष्णा मिष्ठान भंडार के आसपास डट गयी। इसी बीच शिकायत कर्ता रवींद्र मौर्य को पहले से निर्धारित स्थान पर राजस्व निरीक्षक ने पैसा लेकर दुकान के अंदर बुलाया, जैसे ही रवींद्र कुमार ने राजस्व निरीक्षक को पांच-पांच सौ की 14 नोट दिया।
पहले से ही मुश्तैद एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। टीम ने आरोपित राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर बदलापुर कोतवाली लेकर आयी। जहां पानी से हाथ धुलवाते ही उसका हाथ लाल हो गया। हाथ का नमूना लेकर टीम ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई में जुटी रही।
भ्रष्टाचार निवारण टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव कर रहे थे। टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, संध्या सिंह व मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, पुनीत सिंह, अश्वनी कुमार पांडेय, सुनील यादव तथा सुमित भारती रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां