बलिया में बंदूक कारोबारी ने फेसबुक लाइव कर कर ली आत्महत्या, सूद खोरों से हो गया था परेशान !

On

बलिया- उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बंदूक के एक कारोबारी ने कथित रूप से सूदखोरों से तंग आकर फेसबुक लाइव करते हुये खुद को गोली मार कर जीवनलीला समाप्त कर ली । पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड निवासी गन हाउस व्यापारी नंद लाल गुप्ता (45) ने […]

बलिया- उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बंदूक के एक कारोबारी ने कथित रूप से सूदखोरों से तंग आकर फेसबुक लाइव करते हुये खुद को गोली मार कर जीवनलीला समाप्त कर ली ।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड निवासी गन हाउस व्यापारी नंद लाल गुप्ता (45) ने अपने प्रतिष्ठान पर फेसबुक लाइव करते हुए खुद की कनपट्टी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई होगी । सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए घटना के वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा। फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची है, तथ्यो के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।


उल्लेखनीय है कि गन हाउस व्यापारी नंदलाद गुप्ता अपने फेसबुक लाइव में कुछ रसुखदारो से पैसा लेने व उसे अधिक पैसा चुकाने के बाद भी रसूखदारो द्वारा उसे परेशान करने की बात करता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो में व्यापारी कह रहा है “ माननीय योगी जी और मोदी जी न्याय करें। हमारा घर तक आज हमसे लिखवा दिए हैं। मै अब जीना नही चाहता हूं। हमारा परिवार व बच्चों का आप लोग भला करें और कुछ नही चाहिए । कहने के बाद खुद की कानपट्टी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।”

बताया जाता है कि बलिया आर्म्स कॉर्पोरेशन के मालिक नंदलाल गुप्ता (48) गन हाउस चलाते थे। लाइव सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बलिया आर्म्स कॉर्पोरेशन के मालिक नंदलाल गुप्ता ने दोपहर करीब 2 बजे फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने कहा, “हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। सूदखोरों से हमने थोड़ा-बहुत पैसा लिया था। उतने रुपए से अधिक मैं उन लोगों को दे चुका हूं। लेकिन, ये सूदखोर हमें परेशान कर रहे हैं। आज उन लोगों ने मेरा घर भी लिखवा लिया है। अब मैं जीना नहीं चाहता। माननीय योगी जी, मोदी जी हमारे साथ न्याय करें। मेरे परिवार का भला करें।”

असलहा कारोबारी के खुद को गोली से उड़ा लेने की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया, “मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने किससे पैसा लिया था, कितना पैसा लिया था और कितना वापस कर चुके थे, इसके बारे में परिजनों से पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

2 बच्चों, मां और पत्नी के साथ रहते थे

बताया जाता है कि नंदलाल तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। वह अपनी पत्नी मोनी देवी और बेटी गुनगुन (11), बेटा नैतिक (9) और माता सुशीला के साथ 3 मंजिला मकान में रहते थे। इसी मकान में गन हाउस की शॉप थी। बड़ा भाई शहर में ही दूसरे गन हाउस पर काम करता है, जबकि छोटा भाई लखनऊ में जॉब करता है।

 

 

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

सीलिएक बीमारी में क्यों जरूरी है ग्लूटेन-फ्री डाइट? जानिए कारण

नई दिल्ली। सीलिएक बीमारी एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से ग्लूटेन नामक प्रोटीन को नुकसान...
लाइफस्टाइल 
सीलिएक बीमारी में क्यों जरूरी है ग्लूटेन-फ्री डाइट? जानिए कारण

स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात

  नई दिल्ली। स्ट्रोक या ब्रेन अटैक एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है। यह तब होता है जब मस्तिष्क तक ऐसे...
हेल्थ 
स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात

राम रहीम को हत्याकांड में बरी किए जाने पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, भाजपा पर बोला हमला

नई दिल्ली/चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बरी किए...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
राम रहीम को हत्याकांड में बरी किए जाने पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, भाजपा पर बोला हमला

पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि पर जोर, अशोक बालियान ने भाग लिया

   मुज़फ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान को कृषि भवन, नई दिल्ली में हुई पोस्ट-बजट 2026 में  जाने का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि पर जोर, अशोक बालियान ने भाग लिया

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं