कानपुर देहात में जमीन विवाद: बुजुर्ग महिलाओं ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी
कानपुर। कानपुर देहात के मैंथा तहसील क्षेत्र के बारा खेड़ा गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जो सिर्फ जमीन विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। यहां की बुजुर्ग महिलाएं अपनी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जे का आरोप लगा रही हैं और न्याय की उम्मीद में सिस्टम के दरवाज़े पर पहुंची हैं।
महिलाओं ने यहां तक कहा कि अगर न्याय नहीं मिला, तो उन्हें आत्महत्या तक की नौबत आ सकती है। यह मामला शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है।
एक तरफ सरकार सुशासन, न्याय और महिला सम्मान के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग महिलाएं अपनी जमीन बचाने के लिए अपनी जान की धमकी देने को मजबूर हैं।
अब बड़ी चुनौती यह है कि प्रशासन इस मामले में सक्रिय होगा या यह मामला भी सिर्फ कागज़ों में दफन होकर रह जाएगा। फिलहाल पीड़ित महिलाएं इंसाफ़ की आस लगाए बैठी हैं, लेकिन उनकी आंखों में अब उम्मीद से ज़्यादा बेबसी और टूटता भरोसा साफ दिखाई देता है।
देखें पूरा वीडियो...
