कानपुर देहात में परिवहन विभाग का खेल उजागर ! ओवरलोडिंग पर ‘सलेक्टिव’ कार्रवाई का बड़ा खुलासा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में ओवरलोड वाहनों के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो ने परिवहन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली और ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (PTO) की कार मौके पर मौजूद है, इसके बावजूद ओवरलोड ट्रक बिना किसी रोक-टोक के धड़ल्ले से आगे बढ़ रहे हैं।
यह स्थिति तब है जब ओवरलोडिंग राज्य की सड़कों की बदहाली और सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है।
चयनित कार्रवाई पर गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें उत्तम नगर मामले में अफवाह फैलाने वाले वीडियो से जुटाए गए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज कियास्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टर्स का आरोप है कि परिवहन विभाग के अधिकारी सिर्फ कुछ चिन्हित वाहनों पर ही दिखावे के लिए कार्रवाई करते हैं, जबकि बाकी ओवरलोड ट्रकों को खुली छूट दे दी जाती है। इस 'सलेक्टिव सिस्टम' के कारण विभाग की कार्रवाई महज खानापूर्ति बनकर रह गई है, जिसने पूरे विभाग पर संदेह के बादल खड़े कर दिए हैं।
ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि अगर विभाग निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करे तो सड़कों की हालत में तुरंत सुधार हो सकता है, लेकिन अफसरों की उदासीनता और कथित 'चुनिंदा कार्रवाई' ने पूरे सिस्टम को सवालों के घेरे में ला दिया है।
वीडियो में PTO की सरकारी कार की मौजूदगी के बावजूद ट्रकों का निकल जाना, यह स्पष्ट संकेत देता है कि यह सब अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद विभाग किसी अधिकारी पर कोई सख्त कदम उठाता है या फिर यह गंभीर मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां