उत्तर प्रदेश: प्रयागराज समेत कई जिलो में शीतलहर का प्रकोप तेज, तापमान में लगातार गिरावट
लखनऊ। दिसंबर महीने की शुरुआत में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में आए, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई। खासकर पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम देखा जाने लगा है। लोग गर्म कपड़ों और आग के जरिए ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
ठंड की लहर प्रयागराज में भी दस्तक दे चुकी है। एक स्थानीय लोगों ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पहाड़ों से चली शीतलहर के कारण यहां ठंड बढ़ गई है। हम पहले टहलने जाते थे लेकिन ठंड बढ़ने के कारण टहलने नहीं गए। एक व्यक्ति ने कहा कि पिछले दो-तीन दिन में ठंड अधिक बढ़ी है, जिसके कारण सुबह बहुत कम लोग घर से बाहर निकल पाते हैं। आने वाले दिनों में यह ठंड और बढ़नी है, ऐसे में बचाव करना जरूरी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे तक प्रयागराज में 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
लगभग दो किलोमीटर प्रति घंटा से ठंडी हवाएं चली हैं। प्रयागराज के अलावा, बहराइच में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 14 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग में मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय कहीं-कहीं कम से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में मौसम शुष्क रहा। उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखा गया। प्राप्त आंकड़ों में प्रदेश में न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर कई जगहों पर दर्ज की गई। शनिवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में सबसे अधिक तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस कानपुर में रहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां