यूपी के 53 में से 26 मंत्री है दागी, केशव, कपिल, नंदी और दयालु के खिलाफ है सबसे ज़्यादा मुकदमें !
रालोद के सबसे ज़्यादा विधायक है दागदार, 9 में से 7 के खिलाफ है मुकदमें दर्ज, 51% दागी, 91% करोड़पति, 39% पर संगीन अपराध
.jpg)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अपराध के मामले सिर्फ विपक्षी नेताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सत्ता पक्ष के कई मंत्री भी इससे अछूते नहीं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री नंद गोपाल नंदी, कपिल देव अग्रवाल और दया शंकर मिश्र पर सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन चारों मंत्रियों के खिलाफ 7–7 केस चल रहे हैं। कपिल देव अग्रवाल पर दर्ज सात मुकदमों में चार गंभीर आपराधिक धाराओं के केस शामिल हैं। रालोद के 9 में से 7 विधायकों के खिलाफ मुकदमें दर्ज है। रालोद के मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ भी दो मुकदमें दर्ज है जिनमें एक गम्भीर धाराओं का मामला है।
प्रदेश कैबिनेट में 53 मंत्रियों में से 26 (49%) पर गंभीर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 3 मंत्रियों पर शांति भंग जैसी मामूली धाराओं के मुकदमे भी हैं। इस तरह यूपी के 55% मंत्री दागी हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 47% है।
दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायकों पर अपराध और अमीरी दोनों का रंग चढ़ा है। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक 402 विधायकों में से 252 (51%) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 205 (39%) पर हत्या, अपहरण और रेप जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खास आंकड़े
-
5 विधायकों पर हत्या के केस।
-
29 विधायकों पर हत्या के प्रयास।
-
6 विधायकों पर महिलाओं पर अत्याचार।
-
1 विधायक पर रेप का केस।
पार्टीवार स्थिति
सपा – 107 में से 69 (64%) दागी, 43% पर गंभीर केस।
-
रालोद – 9 में से 7 (77%) दागी, 61% पर गंभीर केस।
-
भाजपा – 258 में से 111 (43%) दागी, 35% पर गंभीर केस।
-
सुभासपा और निषाद पार्टी – 67% विधायक दागी।
-
कांग्रेस, बसपा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक – सभी विधायक दागी।
अमीरी के आंकड़े
यूपी में 91% विधायक करोड़पति हैं।
-
भाजपा – 258 में से 234 (91%) करोड़पति।
-
सपा – 107 में से 98 (90%) करोड़पति।
-
रालोद – 9 में से 7 करोड़पति।
-
बसपा का एकमात्र विधायक भी करोड़पति।
सबसे अमीर विधायक
-
अमित अग्रवाल (भाजपा, मेरठ) – 148 करोड़ रुपए।
-
मोहम्मद नासिर (सपा, मुरादाबाद रूरल) – 60 करोड़ रुपए।
-
राकेश पांडेय (सपा, जलालपुर) – 59 करोड़ रुपए।
-
उमाशंकर सिंह (बसपा, रसड़ा) – 54 करोड़ रुपए।
शिक्षा और उम्र
-
22% विधायक – शिक्षा 8वीं से 12वीं तक।
-
76% – स्नातक या उससे अधिक।
-
उम्र में 42% विधायक – 25 से 50 साल।
-
58% – 51 से 80 साल।
-
2 विधायक – 80 वर्ष से अधिक उम्र के।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !