उप्र पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों की चेकिंग, 9000 से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

On

लखनऊ। योगी सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए गाड़ियों की काली फिल्म हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान 22 सितंबर से प्रदेशभर में चलाया गया, जो वर्तमान में भी चल रहा है। वहीं 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक साढ़े आठ लाख से अधिक वाहनों की चेकिंग की गयी। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों पुलिस महानिदेशक,अपर पुलिस महानिदेशक, उप महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ फुट पेट्रोलिंग की गयी।

2,817 हूटर और 1,087 बत्तियां वाहनों से हटाई गईं

मिशन शक्ति 5.0 अभियान की नोडल अधिकारी एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़क पर गाड़ियों की जांच की गयी। इस दौरान गाड़ियों की काली फिल्म को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान 71,473 स्थानों की 24,457 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 8,50,182 वाहनों की चेकिंग की गयी। अब तक 9,488 काली फिल्में हटाई जा चुकी हैं। इसके अलावा 2,817 हूटर और 1,087 बत्तियां भी हटाई गई हैं।

 

और पढ़ें बिजनौर में मेघपुर मोड़ पर गैस टैंकर पलटा, चालक और परिचालक की मौत, पुलिया क्षतिग्रस्त

और पढ़ें संभल में मुस्लिम समाज ने 3 घंटे में मस्जिद का ऊपरी हिस्सा किया ध्वस्त, मशीन खराब होने से रुका काम

यह कदम सड़क पर अपराधों को रोकने और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके साथ ही, गलत स्थान पर पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ 18,215 चालान भी किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और सड़क पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से वाहन पर शासकीय और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है और 14,504 ऐसे मामले सामने आए हैं। अभियान के दौरान 3,38,305 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी।

263 स्टंटबाजों को किया गया गिरफ्तार

एडीजी ने बताया कि वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर 1,93,829 वाहनों का चालान किया गया है, जबकि 3,654 वाहनों को सीज भी किया गया है। कुल 251 पंजीकृत अभियोगों के साथ-साथ 450 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके अलावा स्टंटबाजों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गयी। इस दौरान 55,832 स्थानों की 21,324 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 5,26,184 वाहनों की चेकिंग की गयी। अभियान के दौरान 770 स्टंटबाजी के मुकदमे दर्ज किये गये जबकि 263 स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें मेरठ पुलिस ने लाठी-डंडों से मारपीट व घर पर पथराव मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

 

इसके साथ ही 31,609 वाहनों का चालान और 1,388 वाहनों को सीज किया गया। वहीं, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा फुट पेट्रोलिंग भी की गयी ताकि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल से पुलिस विभाग ने महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए अपनी तैनाती सुनिश्चित की है। प्रदेश के 57,265 स्थानों पर फूट पेट्रोलिंग की गयी। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक, उप महानिरीक्षक द्वारा 239 स्थानों, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक द्वारा 1,670 स्थानों, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी द्वारा 9,616 और थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ 45,837 स्थानों पर फूट पेट्रोलिंग की गयी। फूट पेट्रोलिंग के दौरान 7,44,482 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी जबकि पीआरवी द्वारा 52,039 स्थानों की पेट्रोलिंग की गयी।





लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, WhatsApp E-Challan के नाम पर ₹3.78 लाख की ठगी,गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, WhatsApp E-Challan के नाम पर ₹3.78 लाख की ठगी,गिरफ्तार

दिवाली से पहले जीएसटी सुधारों का नया पैकेज? नीति आयोग सीईओ का बड़ा बयान, व्यापार, एआई और नियमन पर खुलकर रखी राय

GST Reforms: नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने स्पष्ट किया है कि जीएसटी 2.0 के बाद दिवाली से पहले...
बिज़नेस 
दिवाली से पहले जीएसटी सुधारों का नया पैकेज? नीति आयोग सीईओ का बड़ा बयान, व्यापार, एआई और नियमन पर खुलकर रखी राय

नोएडा में एमिटी स्कूल समूह की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान को युवा नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित

नोएडा। एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डॉ. अमिता चौहान को 16वें एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एआईएमयूएन 2025) के उद्घाटन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में एमिटी स्कूल समूह की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान को युवा नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित

आईएएस सुरेंद्र सिंह यूपी लौटे, फिर बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आईएएस सुरेंद्र सिंह यूपी लौटे, फिर बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव

मजबूत और चमकदार नाखूनों के लिए करें ये 5 योगासन

नई दिल्ली। आज की तेज-तर्रार जिंदगी में अक्सर हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे हमारी त्वचा, बाल...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
मजबूत और चमकदार नाखूनों के लिए करें ये 5 योगासन

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ईर्ष्या की हद: पड़ोसी दुकान में रोज छोड़ता था चूहा, CCTV फुटेज देखकर दुकानदार हैरान

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ईर्ष्या और नफरत का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी दुकानदार...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में ईर्ष्या की हद: पड़ोसी दुकान में रोज छोड़ता था चूहा, CCTV फुटेज देखकर दुकानदार हैरान

आईएएस सुरेंद्र सिंह यूपी लौटे, फिर बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आईएएस सुरेंद्र सिंह यूपी लौटे, फिर बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव

मेरठ में वामा सारथी द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

मेरठ। रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ में वामा सारथी उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में वामा सारथी द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबियत, हर दिन हो रही डायलिसिस

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में रहने वाले प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब चल...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबियत, हर दिन हो रही डायलिसिस