जल संसाधन, ऊर्जा, मानव संसाधन और शानदार कनेक्टिविटी है यूपी की पहचान: गडकरी

On
School Ad

लखनऊ। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रचुर जल संसाधन, ऊर्जा, मानव संसाधन और शानदार कनेक्टिविटी से यहां ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन शनिवार को ‘ई-मोबिलिटी, व्हीकल्स एंड फ्यूचर मोबिलिटी’ विषय पर आयोजित सत्र में गडकरी ने कहा कि यूपी […]

लखनऊ। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रचुर जल संसाधन, ऊर्जा, मानव संसाधन और शानदार कनेक्टिविटी से यहां ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन शनिवार को ‘ई-मोबिलिटी, व्हीकल्स एंड फ्यूचर मोबिलिटी’ विषय पर आयोजित सत्र में गडकरी ने कहा कि यूपी में पहली बार औद्योगिक विकास, कृषि विकास चलाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृष्टि (विजन) उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी।

उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य है। प्रचुर जल संसाधन, ऊर्जा, मानव संसाधन और शानदार कनेक्टिविटी से यहां ई मोबिलिटी के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। ई-मोबिलिटी के सेक्टर में उत्तर प्रदेश में निवेश कर उद्यमी पर्यावरण संरक्षण, रोजगार निर्माण और गरीबी दूर करने में भागीदारी बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भागीदार बन सकते हैं।

खुले मंच से धमकी! “चूहे की मौत हुई तो खानदान खत्म…” बीजेपी नेता के बयान पर बवाल ये भी पढ़ें  खुले मंच से धमकी! “चूहे की मौत हुई तो खानदान खत्म…” बीजेपी नेता के बयान पर बवाल

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन की सराहना करते हुए कहा कि आप किसी को आंखें दान कर सकते हैं, विकास की दृष्टि नहीं दान कर सकते। गरीबी दूर करने के लिए रोजगार निर्माण करना होगा और रोजगार निर्माण के लिए उद्योग और पूंजी निवेश की आवश्यकता होगी। पूंजी निवेश होगा तो उद्योग लगेंगे, उद्योग लगेंगे तो रोजगार बढ़ेगा और रोजगार बढ़ने से गरीबी दूर होगी।

लखीमपुर खीरी: खेत में भिड़ गया काल, फिर भी नहीं हारी हार; तेंदुए के हमले में घायल युवक ने उसे रस्सी से बांधकर किया काबू ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी: खेत में भिड़ गया काल, फिर भी नहीं हारी हार; तेंदुए के हमले में घायल युवक ने उसे रस्सी से बांधकर किया काबू

उन्होंने कहा कि योगी जी ने टेक्नो इन्वेस्टर्स के लिए रेड कारपेट बिछा रखा है। ऐसे में निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश में निवेश करने का सुनहरा अवसर है। पारदर्शिता, समयबद्ध निर्णय, सत्ता का विकेंद्रीकरण, व सकारात्मकता का प्रतिबिंब योगी जी के शासन में दिखता है।

मायावती का बड़ा हमला: कांग्रेस-सपा ने कांशीराम की बनाई पार्टी को खत्म करने की साजिश की ये भी पढ़ें  मायावती का बड़ा हमला: कांग्रेस-सपा ने कांशीराम की बनाई पार्टी को खत्म करने की साजिश की

गडकरी ने कहा कि भारत 16 लाख करोड़ रुपये का एनर्जी (पेट्रोल, डीजल, गैस) का आयात करता है। यह 16 लाख करोड़ रुपए देश के बाहर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश को ऊर्जा का आयात करने वाला नहीं, बल्कि निर्यात करने वाला देश बनाना है। ऊर्जा निर्यातक देश बनाने के इस परिप्रेक्ष्य में सर्वाधिक संभावना उत्तर प्रदेश में है और यह योगी जी के नेतृत्व में पूरा होगा।

गडकरी ने कहा कि ऑटो मोबाइल सेक्टर में देश का टर्नओवर 7.8 लाख करोड़ है। विश्व के सभी ब्रांड यहां मौजूद हैं। देश में चार करोड़ लोगों को रोजगार भी इसी इंडस्ट्री से मिलता है। देश और राज्यों को जीएसटी से सर्वाधिक राजस्व भी यही इंडस्ट्री देती है। हमारा लक्ष्य अगले 5 साल में देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का टर्नओवर 15 लाख करोड़ के आंकड़े पर पहुंचाना है। समयानुकूल प्रौद्योगिकी से इसे हासिल करने में सफलता भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सर्वाधिक यंग टैलेंटेड इंजीनियरिंग मैन पावर हिंदुस्तान में है। हमारे देश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पूरी दुनिया में मांग है।

ई-व्हीकल्स की विकास की चर्चा करते हुए गडकरी ने कहा कि आज इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर इलेक्ट्रिक जेसीबी और इलेक्ट्रिक कंस्ट्रक्शन उपकरण सब कुछ बन रहे हैं। एक हजार करोड़ रुपये का रोड बनाने में 100 करोड़ रुपये डीजल पर खर्च हो जाते हैं। जबकि ई मशीनरी से यह खर्च सिर्फ 10 करोड़ होगा और 90 करोड़ रुपये बचेंगे। ऐसा होने पर हमारे कार्य बिलो टेंडर होने लगेंगे।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए अद्यतन प्रौद्योगिकी, आर्थिक सम्भाव्यता, कच्चा माल व बाजार की उपलब्धता महत्वपूर्ण घटक होते हैं। हमारे पास बाजार की कोई कमी नहीं है। अभी देश मे 30 करोड़ वाहन हैं। 10 साल बाद जनसंख्या कम और वाहनों की संख्या अधिक होगी। परिवार में तीन सदस्य होंगे तो वाहनों की संख्या पांच होगी।

उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग में लागत भी कम हो रही है इसके लिए स्क्रेपिंग नीति लाई गई है 15 लाख वाहनों को स्क्रैप करने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय बजट में राज्य सरकारों को भी स्कीम लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वह पुरानी गाड़ियों को भंगार में डाल दें।

गडकरी ने कहा कि यदि 45 लाख पुराने वाहन स्क्रैप होंगे तो ऑटोमोबाइल कंपोनेंट 30।प्रतिशत सस्ते हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी देश को अल्युमिनियम, रबर, प्लास्टिक आदि का आयात करना पड़ता है। आयात से अल्युमिनियम 145 रुपये किलो पड़ता है जबकि भंगार से 80 रुपये किलो मिल जाता है। कच्चा माल सस्ता होगा तो ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश बढ़ेगा। उन्होंने एक जिले में तीन स्क्रैप यूनिट खुलने की संभावना जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वे स्क्रैपिंग, टेस्टिंग यूनिट और ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर का क्लस्टर बनाएं, उनका मंत्रालय पूर्ण सहयोग देगा।

गडकरी ने बताया कि अभी देश में 20.8 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हैं। 2021 की तुलना में इसमें 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक देश मे इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या दो करोड़ करने का है और इसमें 50 लाख सरकारी वाहन होंगे। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या अभी 4.50 लाख है। यहां इस क्षेत्र में कई स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। इसे बढ़ावा मिलने पर यूपी में 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

लंदन के ई व्हीकल ट्रांसपोर्ट मॉडल का सुझाव देते हुए गडकरी ने कहा कि निवेशक अपनी पूंजी लगाकर एसी ई बस चलवाएंगे। टिकट की बजाय कार्ड सिस्टम होने से इसमें कोई कंडक्टर नहीं होगा। सरकार का एक भी रुपया खर्च नहीं होगा और सौ दो सौ करोड़ का निवेश आ जाएगा। आने वाले समय में यूपी में गोरखपुर, कानपुर, फतेहपुर, गाजियाबाद इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के हब बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि देश में एक करोड़ लोग रिक्शा ढोने का काम करते थे, उनमें से 90 प्रतिशत अब ई रिक्शा चला रहे हैं। ई रिक्शा में खर्च पेट्रोल की तुलना में सिर्फ 10 प्रतिशत लगता है। गडकरी ने कहा, “अभी हमारे यहां लिथियम ऑयन बैटरी महंगी है। इसके लिए कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। गडकरी ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में एसी एयरपोर्ट की तर्ज पर पासपोर्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए उनका मंत्रालय पैसे की कोई कमी नहीं आने देगा।”

गडकरी ने कहा कि कृषि विविधता करण के जरिए हमें गरीब को धनवान बनाना है। उत्तर प्रदेश में गन्ना उद्योग 50 हजार करोड़ रुपये का है और अब एथेनाल के उत्पादन से भी काफी पैसे मिल रहे हैं। 75 डिस्टलरी के जरिये उत्तर प्रदेश 250 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति करता है। अभी एथेनाल की काफी कमी है ऐसे में उत्तर प्रदेश में 500 डिस्टलरी लग सकती हैं। एथेनॉल की गुणवत्तापूर्ण खपत बढ़ाने के लिए फ्लेक्स इंजन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। गांव में एथेनॉल पंप शुरू हुए तो पूरी अर्थव्यवस्था बदल सकती है।

गडकरी ने कहा, “पानी और बायो मास से ग्रीन हाइड्रोजन बनाने को लेकर भी सरकार की तरफ से पर्याप्त बढ़ावा देने की पहल की गई है और उत्तर प्रदेश में इसे लेकर काफी संभावनाएं हैं। हमारे यहां तो 450 फुट पर पानी मिलता है जबकि उत्तर प्रदेश में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है यहां किसान पुणे से अपनी खपत के लिए तो पानी निकालेगा ही ग्रीन हाइड्रोजन बनाकर भी वह आर्थिक समृद्धि की राह पकड़ सकता है। इससे किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता भी बनेंगे। बगास व पराली से भी ग्रीन हायड्रोजन बन सकता है।”

उन्होंने कहा कि 110 के डीजल की वजह 60 के एथेनाल से ग्रीन हाइड्रोजन बनेगी तो लागत में भी काफी कमी आएगी। गडकरी ने कहा कि देश की लॉजिस्टिक लागत 16 प्रतिशत है जबकि चीन की सिर्फ प्रतिशत। इसे देखते हुए हम हाईवे बना रहे हैं दिल्ली जयपुर मार्ग पर काम भी शुरू हो गया है।

सत्र को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “अगर हम समाज से एक कदम आगे चलने की स्थिति में नहीं होंगे तो समय हमें एक कदम पीछे धकेल देगा। ऐसे ही ई-मोबिलिटी और उसके भविष्य में क्या संभावनाएं है, हमें उसे लेकर आगे बढ़कर सोचना पड़ेगा।”

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अफगान विदेश मंत्री ने राजनयिकों से कहा,'पाकिस्तान के क्रूर हमले की सच्चाई से दुनिया को कराएं रूबरू'

काबुल। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने बुधवार को विदेशों में स्थित अफगान दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगान विदेश मंत्री ने राजनयिकों से कहा,'पाकिस्तान के क्रूर हमले की सच्चाई से दुनिया को कराएं रूबरू'

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी महिला सभा ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन

  नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी महिला सभा   इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी महिला सभा ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में  किया प्रदर्शन

'सनातन' का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत : कंगना रनौत

मुंबई। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने हाल ही में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। समिति के अनुसार,...
Breaking News  मनोरंजन 
'सनातन' का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत : कंगना रनौत

मुजफ्फरनगर: विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य अन्नू का जोरदार स्वागत, एसएसपी ने किया सम्मानित

   मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य अन्नू का जोरदार स्वागत, एसएसपी ने किया सम्मानित

पलवल में कार सवार की पीट-पीटकर हत्या, खेत में लहूलुहान मिला शव, केस दर्ज

पलवल। जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के पास एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पलवल में कार सवार की पीट-पीटकर हत्या, खेत में लहूलुहान मिला शव, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

   सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के सर्किट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में गूंजी उपलब्धियां

देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

देवबंद (सहारनपुर)।बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर हार्डवेयर की दुकान पर आए और गल्ले में रखी पौने दो लाख...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: ग्राहक बनकर आए बदमाश हार्डवेयर दुकान से 1.75 लाख की नकदी लेकर फरार

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी में अधिवक्ता नौशाद अली के घर में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी पत्नी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अधिवक्ता के घर लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

सहारनपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊर्जावान नौजवान ठाकुर अजीत सिंह राणा ने विशाल सदस्यों वाली जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : भाजपा की जम्बो कार्यकारिणी घोषित,115 सदस्यों में 60 फीसद चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम