भाजपा हिंदू राष्ट्र की बयानबाजी कर मंहगाई, बेरोजगारी से भटका रही ध्यान : मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि निकाय चुनाव से पहले हिंदू राष्ट्र होने की बयानबाजी कर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई पर लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश हो रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि देश के अति-मानवतावादी संविधान पर गर्व व उस पर […]
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि निकाय चुनाव से पहले हिंदू राष्ट्र होने की बयानबाजी कर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई पर लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश हो रही है।
बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि देश के अति-मानवतावादी संविधान पर गर्व व उस पर निष्ठापूर्वक अमल कर जनकल्याण करने के बजाय भाजपा द्वारा यूपी निकाय चुनाव से पूर्व इसके हिन्दू राष्ट्र होने सम्बंधी बयान बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि की भीषण समस्याओं व सरकारी विफलताओं से लोगों का ध्यान बाँटने का छल/छलावा कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि संविधान की शपथ लेकर उच्च संवैधानिक पद पर बैठने वाले लोगों को ऐसी घोर स्वार्थ की राजनीति शोभा नहीं देती। जो सरकार संविधान के मान-मर्यादा की परवाह न कर अपने शपथ का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन करे, उस राज में जनहित व जनसंतोष कैसे संभव? चुनावी स्वार्थ की अति राजनीति घातक।
मायवती ने कहा कि यूपी में बीएसपी को हर स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी के जनाधार को शहर-शहर व गांव-गांव में बढ़ाने के साथ ही यहां स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी आदि के सम्बंध में पिछले कई दिनों से हो रही कुछ मंडलों की समीक्षा बैठकों में कमियों को दूर करने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि देश की सियासत में इन दिनों ‘हिन्दू राष्ट्र’ का मुद्दा छाया हुआ है, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम योगी ने कहा कि ‘भारत एक हिन्दू राष्ट्र है था और रहेगा’। योगी ने कहा कि भारत में रहने वाला हर नागरिक हिन्दू है। इसे धर्म, जाति और मजहब के हिसाब से नहीं देखना चाहिए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां