मेरठ में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता अभियान
मेरठ। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन एवं सरकारी योजनाओं के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
एंटी रोमियो प्रभारी के नेतृत्व में सभी थानों की एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी, महिला बीट पुलिस अधिकारी आदि द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों तथा चौपालों में बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों एवं शिकायत निस्तारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। छात्राओं को गुड टच-बेड टच, लैंगिक उत्पीड़न, बाल श्रम एवं साइबर अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।
ग्राम बहरानपुर थाना खरखौदा में खेतों में काम करने जा रही महिलाओं को टीम एंटी रोमियो द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
थाना हस्तिनापुर के अंतगर्त मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1076 की जानकारी दी गई।
थाना कोतवाली महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम, बाल विवाह, पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन जैसी लाभकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। थाना सिविल लाइन सुभाष नगर में गली नंबर 6 में भ्रमण कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना पल्लवपुरम में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया, हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए तथा बालकों को साइबर फ्रॉड से बचने हेतु हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
थाना मुंडाली क्षेत्र में रास्ते में महिलाओं, बालिकाओं और बालकों को मिशन शक्ति केंद्र के बारे में अवगत कराया गया, हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित जागरूकता दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना, उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान करना, तथा शिकायत निस्तारण और सरकारी योजनाओं की जानकारी सुनिश्चित करना था।
