मेरठ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: मुजफ्फरनगर निवासी फरार हत्यारोपी युवक गिरफ्तार, ईंट बरामद
मेरठ। थाना परतापुर पुलिस और स्वॉट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक गंभीर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल (हत्या में इस्तेमाल हथियार) भी बरामद किया है।
घटना के संबंध में थाना परतापुर पर वादी पप्पू पुत्र मांगेराम (निवासी खजुर वाला मौहल्ला मलियाना) द्वारा तहरीर दी गई थी। वादी ने बताया था कि उनके भाई की हत्या कर शव को अज्ञात अभियुक्त द्वारा मोहकमपुर सेक्टर एरिया में फेंक दिया गया था। इस तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 548/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था।
ये भी पढ़ें महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल पुलिस द्वारा गहनता से की गई जांच और कार्रवाई में अभियुक्त की पहचान हनी उर्फ विनीत आनन्द (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित पाल गांव बुआडा रोड का निवासी है और वर्तमान में मेरठ के शिवपुरम थाना टीपीनगर में रह रहा था।
थाना परतापुर पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर फरार आरोपी हनी उर्फ विनीत को मोहकमपुर फेस 2 से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट भी बरामद कर ली गई है, जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया था। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक गंभीर अपराध का पर्दाफाश कर लिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां