मेरठ में मिशन शक्ति फेज-5: एंटी रोमियो टीमों ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत आज सभी थानों की एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों तथा ग्रामों में चौपाल लगाकर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करेस्पोंडेंट सखी आदि की भी जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को गुड टच–बैड टच के विषय में भी जागरूक किया गया।
अभियान के अंतर्गत थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम तथा साइबर अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम थाना प्रतापपुर ने एमआईटी कॉलेज में जाकर छात्रों को हेल्पलाइन नंबरों सहित महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
एंटी रोमियो टीम थाना पल्लवपुरम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए मिशन शक्ति केंद्र के संचालन की जानकारी दी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां