मेरठ में रात की ठंड बढ़ी, पल्लवपुरम का AQI 300 पार
मेरठ। मेरठ में रात में ठंड बढ़ गई है। तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
शहर की वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में है। सुबह 10 बजे शहर का औसत एक्यूआई 298 रिकॉर्ड किया गया। जबकि जयभीम नगर और पल्लवपुरम का एक्यूआई 300 के स्तर को पार कर गया है। रात में तापमान गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया।
मेरठ सहित पूरे एनसीआर में हवा की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। मंगलवार को आज सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने पर धूप खिली, लेकिन प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं आया। हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में है। सोमवार की शाम को इसका स्तर और बढ़ गया था। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि ऐसे मौसम में बुजुर्ग और बच्चे मास्क जरूर पहनें। गुनगुना पानी पीने और नाक-मुंह को ढककर रहने की सलाह दी जा रही है। मौसम में ठंडक भी महसूस की जा रही है। रात का तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसके चलते मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के जिलों में ठंडी हवाओं का जोर बढ़ेगा और सर्दी बढ़ेगी।
