आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिलाधिकारी

मेरठ। तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 09 का निस्तारण मौके […]
मेरठ। तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 09 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आमजन की शिकायतों को जानने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस एक बेहतर प्लेटफार्म है।
ये भी पढ़ें नोरा फतेही के नए गाने पर मेरठ में भारी आक्रोश, एसएसपी ऑफिस पर गूंजे ‘बॉलीवुड मुर्दाबाद’ के नारेसम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग सहित पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 56 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जिनमें से 09 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां