क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की गन्ने के ट्रक के नीचे दबने से मौत, परिजनों ने लगाया जाम

On
School Ad

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में मवाना शुगर मिल के क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की गन्ने से लदे ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित परिजनों ने मेरठ-पौड़ी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस को शव देने से इन्कार कर दिया। गांव रेहमापुर […]

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में मवाना शुगर मिल के क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की गन्ने से लदे ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित परिजनों ने मेरठ-पौड़ी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस को शव देने से इन्कार कर दिया।

गांव रेहमापुर निवासी भगत सिंह गणेशपुर में मवाना शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार था। ग्रामीणों ने बताया कि भगत सिंह पिछले शनिवार से लापता था। परिजन उसे इधर-उधर ढूंढते रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं, क्रय केंद्र पर गन्ने से लदा एक ट्रक पलटा पड़ा था। भगत के परिजनों को ट्रक पलटने की जानकारी लगी तो वह थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में गन्ने से लदे ट्रक को जब सीधा कराया तो गन्ने के नीचे भगत सिंह का शव मिला।

मेरठ: काशीराम कॉलोनी में दबंगई का वीडियो वायरल, महिला पर लाठी-डंडों से हमले और उगाही का आरोप ये भी पढ़ें  मेरठ: काशीराम कॉलोनी में दबंगई का वीडियो वायरल, महिला पर लाठी-डंडों से हमले और उगाही का आरोप

शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को शव देने से मना कर दिया। क्रय केंद्र के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक चालक और क्रय केंद्र संचालक मौके पर नहीं मिले। मामला बिगड़ते देख थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक मार्ग पर जाम लगाया हुआ था।

मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 'यक्ष' एप की मदद से जेबकतरी गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित चार गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 'यक्ष' एप की मदद से जेबकतरी गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित चार गिरफ्तार

परिजनों ने कहा कि भगत सिंह गन्ने से भरे ट्रक के नीचे दब गया था। आरोप लगाया कि केंद्र संचालक और मिल अधिकारी को इस बात की जानकारी थी। इसके बावजूद उन्हें सूचना नहीं दी गई और न ही भगत की जान बचाने का प्रयास किया गया। परिजनों ने मवाना शुगर मिल के खिलाफ हंगामा किया। अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव ये भी पढ़ें  मेरठ: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़की सपा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

नोएडा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई उपलब्धियों की प्रदर्शनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई उपलब्धियों की प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर: पुरा महादेव कांवड़ मार्ग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, चौड़ीकरण न होने पर आंदोलन का एलान

   मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक मार्ग पुरा महादेव कांवड़ मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुरा महादेव कांवड़ मार्ग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, चौड़ीकरण न होने पर आंदोलन का एलान

मुजफ्फरनगर: रालोद कोटे से सात सभासद नामित होने पर जश्न, पार्टी कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

   मुजफ्फरनगर। जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों में राष्ट्रीय लोक दल के कोटे से सात सभासदों के मनोनयन के बाद पार्टी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: रालोद कोटे से सात सभासद नामित होने पर जश्न, पार्टी कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

पंकज मलिक-अनिल कुमार विवाद में पूर्व मंत्री उमा किरण के बेटे की एंट्री, बोले- दलितों के नेता नहीं है मंत्री अनिल 

   मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बीच छिड़ी सियासी जंग अब और तेज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
पंकज मलिक-अनिल कुमार विवाद में पूर्व मंत्री उमा किरण के बेटे की एंट्री, बोले- दलितों के नेता नहीं है मंत्री अनिल 

लखनऊ में एसटीएफ ने 733 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एसटीएफ ने 733 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एसटीएफ ने 733 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एसटीएफ ने 733 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद में मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग के छापों से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रही सात दुकानों का चालान

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार की शाम हुए विस्फोट में आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का संविदा कर्मी 50 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम