मजदूर ने लगाया श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर रिश्वत का आरोप: छत से कूदने की दी धमकी, दोबारा जांच के आश्वासन पर उतारा गया नीचे

Moradabad News: जिला पंचायत परिसर में स्थित श्रम विभाग कार्यालय में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब सहडोली, तहसील कांठ निवासी मजदूर लोकेश पुत्र हरस्वरूप अचानक बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। वह चिल्ला रहा था कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उससे रिश्वत मांगी और पैसे न देने पर उसका आवेदन निरस्त कर दिया। मजदूर के उग्र तेवर देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों को देखकर लोकेश और ज्यादा आक्रामक हो गया और कूदने की चेतावनी देने लगा।

आवेदन निरस्तीकरण पर भड़का मजदूर

लोकेश ने बताया कि उसने 18 जनवरी 2022 को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार श्रमिक के रूप में पंजीकरण कराया था। इसके बाद उसने 3 अगस्त 2025 को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। गुरुवार को वह श्रम विभाग कार्यालय पहुंचा और क्षेत्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी से मिला। अधिकारी ने उसे बताया कि जांच में वह श्रमिक श्रेणी में पात्र नहीं पाया गया और इसी आधार पर उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया। यह सुनते ही लोकेश भड़क उठा और सीधे छत पर जाकर चढ़ गया।

मेरठ: डॉ. शशिकांत शर्मा "एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटी" अवार्ड से सम्मानित, चिकित्सा और समाज सेवा में लहराया परचम ये भी पढ़ें  मेरठ: डॉ. शशिकांत शर्मा "एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटी" अवार्ड से सम्मानित, चिकित्सा और समाज सेवा में लहराया परचम

फायर ब्रिगेड देखकर और भड़का मजदूर, कूदने की धमकी दोहराई

जैसे ही घटना की जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंची, उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी देखते ही लोकेश और उत्तेजित हो गया और दावा करने लगा कि यदि कोई ऊपर आया तो वह नीचे कूद जाएगा। इस दौरान उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट स्वयं छत पर पहुंचे और उसे शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उसके आरोपों और आवेदन की दोबारा जांच कराई जाएगी। बातचीत के दौरान ही पीछे से पहुंचे दमकल कर्मियों ने सावधानी से उसे पकड़ लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया।

भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न ये भी पढ़ें  भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

उप श्रमायुक्त बोले- योजना में पात्र न होने के कारण आवेदन हुआ था निरस्त

उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि श्रमिक ने जिस योजना में आवेदन किया था, उसकी जांच में यह पाया गया कि उसने खुद को किसान बताया था, जिसके आधार पर वह मजदूर श्रेणी में पात्र नहीं था और इसलिए आवेदन निरस्त किया गया। इसके अलावा उसने गंभीर बीमारी सहायता योजना में भी आवेदन किया था, जिसमें लगाए गए मेडिकल दस्तावेज फर्जी पाए गए और वह आवेदन भी निरस्त हो चुका था। उन्होंने कहा कि छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देना मजदूर की ब्लैकमेलिंग की कोशिश लगती है। फिर भी उसकी संतुष्टि के लिए आरोपों और आवेदन की नई जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

संविदाकर्मियों की हुंकार: एक लाख एनएचएम कर्मियों ने मांगी स्थायी व्यवस्था, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन ये भी पढ़ें  संविदाकर्मियों की हुंकार: एक लाख एनएचएम कर्मियों ने मांगी स्थायी व्यवस्था, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग

नई दिल्ली। संसद के सत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया...
Breaking News  राष्ट्रीय 
संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग

चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

नई दिल्ली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मंगलवार को बताया कि उसने अपनी चंडीगढ़ शाखा में हुए धोखाधड़ी मामले से जुड़े...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

मुजफ्फरनगर: महावीर चौक पर रफ़्तार का कहर, नारियल का ठेला लगाने वाले मासूम युवक की सड़क हादसे में मौत

   मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित व्यस्त महावीर चौक पर मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महावीर चौक पर रफ़्तार का कहर, नारियल का ठेला लगाने वाले मासूम युवक की सड़क हादसे में मौत

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को कब्रिस्तान में घुसे एक पालतू कुत्ते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी आरोपितों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी आरोपितों को जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को कब्रिस्तान में घुसे एक पालतू कुत्ते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

हाइवे पर विरोध प्रदर्शन का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

कानपुर की एक बिजी सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया…लोग सोचते रह गए कि आखिर हुआ क्या है।तभी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद–ककोर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना