छात्रों को करें प्रशिक्षित, उद्योग बंधुओं के अनुभवों से भी लाभ प्राप्त कराये-अखिलेश सिंह

On

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने छात्रों को वर्तमान की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित करने, स्किल को गुणवत्ता से जोडने, स्थानीय स्तर के अनुभवी ट्रेनरों की सुविधाओं का लाभ लेने, अगली बैठक में उद्योग बंधुओं को बुलाने तथा उनके अनुभवों का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों का निरंतर भ्रमण करवाने के निर्देश […]

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने छात्रों को वर्तमान की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित करने, स्किल को गुणवत्ता से जोडने, स्थानीय स्तर के अनुभवी ट्रेनरों की सुविधाओं का लाभ लेने, अगली बैठक में उद्योग बंधुओं को बुलाने तथा उनके अनुभवों का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों का निरंतर भ्रमण करवाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल विकास समिति एवं जिला कारागार कौशल विकास समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में विभागों द्वारा जनपद में कौशल प्रशिक्षण करवाने हेतु सेक्टर एवं जाॅब रोल, जनपद में कौशल विकास योजना का औचित्य व प्रारूप, डीएसडीपी में सम्मिलित सेक्टर व प्रशिक्षण हेतु कार्य योजना तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा रोजगार सेवक और स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण देने एवं जिला कारागार में कौशल प्रशिक्षण के संदर्भ में बिन्दुवार समीक्षा की ।

सहारनपुर: महाशिवरात्रि पर एसएसपी ने शिव मंदिरों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पूरी ये भी पढ़ें  सहारनपुर: महाशिवरात्रि पर एसएसपी ने शिव मंदिरों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पूरी

अखिलेश सिंह ने छात्रों को वर्तमान की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित करने, स्किल को गुणवत्ता से जोडने, स्थानीय स्तर के अनुभवी ट्रेनरों की सुविधाओं का लाभ लेने, अगली बैठक में उद्योग बंधुओं को बुलाने तथा उनके अनुभवों का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों का निरंतर भ्रमण करवाने के निर्देश दिये।

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्कर को 15.40 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्कर को 15.40 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

उन्होने कहा कि जनपद में उद्योगों की प्रमुखता है इसका लाभ प्रशिक्षणकर्ताओं को अवश्य मिलना चाहिए। इस संदर्भ में प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एवं संबंधित विभाग उद्योग बंधुओं से समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर रणनीति बनाना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य कुशल बनाने के साथ-साथ उनको सरकार द्वारा रोजगार सृजक बनने के लिए दी जा रही सुविधाओं, मशीनरी इत्यादि से भी अवगत कराया जाए।

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान निर्देश ये भी पढ़ें  सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान निर्देश

यह ध्यान रखा जाए कि प्रशिक्षणार्थी का विकास समग्रता में हो। जिला कारागार में इच्छुक कैदियों को कौशल प्रशिक्षण देकर समाज की मुख्य धारा से जोडने का कार्य किया जाए। कैदियों को कुशल बनाकर आय सृजन के योग्य बनाया जाए। उनकी योग्यता को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करने में सहयोग प्रदान किया जाए ताकि वे समाज में संरचनात्मक ढंग से अपना योगदान दे सकें।

कैदियों के आधार न बने होने के प्रकरण के संबंध में उन्होने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि जिला कारागार में कैम्प लगवाकर उनके आधार कार्ड बनवाएं जाएं ताकि सरकार द्वारा दी जा रही आनलाइन ट्रेनिंग का लाभ उनको मिल सके।

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में रोजगार सेवक, स्वयं सहायता समूह को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाए। सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त प्राईवेट प्रशिक्षण संस्थानों की निगरानी की जाए एवं उनके द्वारा दिये गये प्रशिक्षणों का आंकलन कर देखा जाए कि कितने प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई राकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील कुमार, एमआईएस मैनेजर पवन सिंह, एवं एमजीएन फैलो तरंग भारती तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फरीदाबाद अग्निकांड में झुलसे आठ की हालत गंभीर,कंपनी मालिक व मैनेजर पर मुकदमा दर्ज..केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डीसी से ली जानकारी

फरीदाबाद। सेक्टर 24 में मेटल शीट कटिंग करने वाली फैक्ट्री में लगी आग में बुरी तरह से झुलसे कई लोगों...
Breaking News  दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
फरीदाबाद अग्निकांड में झुलसे आठ की हालत गंभीर,कंपनी मालिक व मैनेजर पर मुकदमा दर्ज..केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डीसी से ली जानकारी

मेरठ में नकली कुकर और मिक्सर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी व SWAT टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी तरीके से नामचीन कंपनी की नकली कुकर और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नकली कुकर और मिक्सर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

नन्हें-मुन्हें बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं ये तीन आसन, आज से ही करें शुरू

नई दिल्ली। आज की जीवनशैली को देखते हुए व्यायाम और योग हर वर्ग और उम्र के लिए जरूरी है। शरीर...
हेल्थ 
नन्हें-मुन्हें बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं ये तीन आसन, आज से ही करें शुरू

भारत1.एआई का बड़ा कदम: बेंगलुरु में स्थापित होगा देश का पहला 'ह्यूमैनिटी-फर्स्ट एआई सिटी'

बेंगलुरु। बेंगलुरु स्थित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी भारत1.एआई ने मंगलवार को घोषणा की कि वह शहर में देश का पहला 'ह्यूमैनिटी-फर्स्ट...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत1.एआई का बड़ा कदम: बेंगलुरु में स्थापित होगा देश का पहला 'ह्यूमैनिटी-फर्स्ट एआई सिटी'

सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान

मुंबई। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती...
Breaking News  मनोरंजन 
सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नकली कुकर और मिक्सर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी व SWAT टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी तरीके से नामचीन कंपनी की नकली कुकर और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नकली कुकर और मिक्सर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, मालिक गिरफ्तार

मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद नेताओं और व्यापारियों में गुटबाजी

मेरठ। मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले में अब नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट संकट: ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद नेताओं और व्यापारियों में गुटबाजी

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी अयोध्या, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आएंगी अयोध्या, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित: नृपेंद्र मिश्रा

विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! पिवक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सवाल-जवाब के दौरान सियासी तकरार के साथ शायरी का रंग भी देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विधानसभा सत्र 2026: सदन में दिखा शेरो-शायरी का अनूठा अंदाज़! पिवक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर शायराना अंदाज़ में कसे तीखे तंज

सर्वाधिक लोकप्रिय