सहारनपुर: 'ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर जनता की जेब पर डाका', भाकियू (संघर्ष मोर्चा) ने कमिश्नर कार्यालय पर बोला धावा
सहारनपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं की लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने प्रदर्शन किया और मण्डलायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण करने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) से जुड़े पदाधिकारी आज अपनी मांगों के समर्थन में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्यागी ने मांग की कि गन्ने का भाव कम से कम 500 रूपये कुन्तल कर उसका भुगतान 15 दिन में होना चाहिए। यदि 15 दिन में भुगतान नहीं होता तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार भुगतान ब्याज सहित किसान को दिया जाये। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिले में पापुलर की खेती बहुतायत में होती है, गन्ने से ज्यादा रकबे में पापुलर उगाया जाता है।
मण्डल अध्यक्ष नवाब चौधरी ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में समय पर खाद नहीं मिल पाती है। यदि कुछ खाद मिलती है तो उसके साथ अन्य सामान लेने के लिए किसानों को विवश किया जाता है। जिससे क्षुब्ध होकर किसान बाजार से खाद खरीदने पर विवश हो रहा है। यही नहीं किसान को बाजारों में बिकने वाली नकली खाद, नकली दवाईयां महंगे दामों में खरीदनी पड़ती है। इसका संज्ञान लेकर इस पर अविलम्ब रोक लगवायी जाये। ज्ञापन देने वालो में मंडल उपाध्यक्ष सहदेव चौधरी, जिलाध्यक्ष अमर त्यागी, जिला प्रभारी श्रवण शर्मा, जिला प्रवक्ता अनिल शर्मा, प्रवेश, कुर्बान चौधरी, केपी सिंह, मनीष यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
