सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवारों की दर्दनाक मौत
सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे पर दीपाखेड़ी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बाइक सवार अमित (24) व अतुल (23) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। गांव पहांसु निवासी अमित व अतुल यमुनानगर में पेंट का काम करते थे।
दोनों युवक बाइक पर यमुनानगर से आ रहे थे। वह गांव दीपाखेड़ी के पास पहुंचे, तभी मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पता लगते ही पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां