सहारनपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मासूम बेटे के रोने पर खुला राज

सहारनपुर (चिलकाना) । जनपद के थाना चिलकाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फिरोजाबाद में 27 वर्षीय विवाहिता अनीता पत्नी सनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। इस दौरान उसका चार माह का मासूम बेटा पास ही बिलख रहा था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने और मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है।
मासूम की चीखों से दहला घर
ये भी पढ़ें मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 'यक्ष' एप की मदद से जेबकतरी गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित चार गिरफ्तारजानकारी के अनुसार, अनीता शनिवार को अपने चार माह के बेटे के साथ कमरे में थी। काफी देर तक जब कमरे से बच्चे के रोने की लगातार आवाजें आती रहीं, तो परिजन भीतर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए; अनीता चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही अनीता के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का सीधा आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि अनीता को पहले भी परेशान किया जाता था और ससुराल वालों ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या की है। उनके अनुसार, साक्ष्य मिटाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया ताकि यह हत्या न लगे।
तीन मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
अनीता की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं—तीन साल की बड़ी बेटी, दो साल की छोटी बेटी और मात्र चार महीने का बेटा। घटना के समय मृतका का पति सनी खेतों में मजदूरी करने गया हुआ था। घर में अचानक हुई इस घटना और माँ की मौत से मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फोरेंसिक जांच और पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर मुनीष चंद्र और थाना प्रभारी विनोद कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर मुनीष चंद्र का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर मामले में निष्पक्ष और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां