यौन उत्पीड़न के मामलों को ट्रैक करने में यूपी टॉप पर, सातवें स्थान से पहुंचा पहले स्थान पर

On

लखनऊ| यौन उत्पीड़न के मामलों की ऑनलाइन निगरानी और ट्रैकिंग में उत्तर प्रदेश ने सभी राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है। पांच महीने के भीतर ही राज्य सातवें स्थान से टॉप पर आ गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, यूपी पुलिस और उसकी सभी शाखाओं ने महिलाओं […]

लखनऊ| यौन उत्पीड़न के मामलों की ऑनलाइन निगरानी और ट्रैकिंग में उत्तर प्रदेश ने सभी राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है। पांच महीने के भीतर ही राज्य सातवें स्थान से टॉप पर आ गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, यूपी पुलिस और उसकी सभी शाखाओं ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए आईटीएसएसओ पोर्टल पर निगरानी बनाए रखने के लिए सहयोग किया। इस पहल ने हमें केवल पांच महीनों में टॉप स्थान हासिल करने में मदद की है।

संभल: महाशिवरात्रि पर डीएम-एसपीने जलाभिषेक के बाद भक्तों पर फूल बरसाए! ये भी पढ़ें  संभल: महाशिवरात्रि पर डीएम-एसपीने जलाभिषेक के बाद भक्तों पर फूल बरसाए!

मामलों की ट्रैकिंग आईटीएसएसओ पोर्टल के माध्यम से की जाती है। इस पोर्टल को 2018 में लॉन्च किया गया था। वेबसाइट का रखरखाव राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा किया जाता है।

अमरोहा में महाशिवरात्रि पर बवाल: मंदिर के पास कांवड़ियों पर पथराव, सिपाही समेत पांच लहूलुहान ये भी पढ़ें  अमरोहा में महाशिवरात्रि पर बवाल: मंदिर के पास कांवड़ियों पर पथराव, सिपाही समेत पांच लहूलुहान

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (डब्ल्यूसीएसओ) की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नीरा रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना को प्राथमिकता देते हुए 19 मई 2022 से राज्य के प्रत्येक जिले में संगठन की एक यूनिट स्थापित की गई है।

सहारनपुर: मण्डी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, 380 ग्राम चरस बरामद ये भी पढ़ें  सहारनपुर: मण्डी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, 380 ग्राम चरस बरामद

एडीजी नीरा रावत ने आगे कहा कि इसके साथ, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों की निगरानी और एक्शन लेने के लिए जिलों में एक समर्पित सेल के साथ दो स्तरीय प्रणाली बनाई गई और तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए लखनऊ में मुख्यालय बनाया गया। संबंधित पुलिस प्रमुख दैनिक आधार पर जिला सेलों (प्रकोष्ठों) में मामलों की निगरानी कर रहे हैं और मामलों में जांच अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

पिछले साल अगस्त में एक समीक्षा के दौरान, उत्तर प्रदेश, पोर्टल पर मामलों के निपटान और निगरानी में देशभर में सातवें स्थान पर रहा। लेटेस्ट रिकॉर्ड के अनुसार, राज्य 97.6 प्रतिशत की निपटान दर के साथ 74,070 मामलों का निष्पादन करके टॉप पर रहा।

एडीजी नीरा रावत ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए शीर्ष (टॉप) स्थान बनाए रखना आसान नहीं है। प्रॉसीक्यूशन, एफएसएल और जिला पुलिस सहित हमारी सभी एजेंसियों ने समयबद्ध तरीके से मामलों को सुलझाने के लिए अथक प्रयास किया है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

Rang Panchami 2026 date: होली का पर्व अपने साथ रंग खुशियां और उत्साह लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते...
धर्म-अध्यात्म 
Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में मंगलवार दोपहर रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा अब पुलिस और खुफिया जांच एजेसिंयों के लिए चुनौती बन गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 18...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

सर्वाधिक लोकप्रिय