शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेल
समाजसेवी ने दी तहरीर, विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू
शामली: जनपद शामली के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित बलवा चौराहे के समीप एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस चौकी से महज कुछ ही कदम की दूरी पर कुछ युवक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली और गुंडई कर रहे हैं। इस मामले में गांव बलवा निवासी एक समाजसेवी गौतम आर्य ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता समाजसेवी का आरोप है कि बलवा चौराहे के आसपास 4-5 युवक बिना नंबर की बाइकों पर सवार होकर सक्रिय हैं। ये युवक फाइनेंस कंपनी के नाम का सहारा लेकर उन वाहनों को रोकते हैं जिनकी किस्त किसी कारणवश टूट गई होती है। हाईवे पर बेखौफ होकर ये युवक वाहन चालकों के साथ न केवल दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि जबरन वाहनों को यार्ड में ले जाने या मौके पर ही अवैध वसूली करने का दबाव बनाते हैं।
गौतम आर्य ने पुलिस को बताया कि उनकी गौशाला भी वहीं पास में स्थित है और इन युवकों की हरकतों के कारण चौराहे का माहौल खराब हो रहा है। जब उन्होंने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया, तो आरोपित युवक हाथापाई पर उतारू हो गए। यह स्थिति पुलिस चौकी के पास होने के कारण और भी गंभीर है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और उक्त युवकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां