पंजाब में बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ हिरासत में, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया बवाल !

चंडीगढ़। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार’ अभियान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस अभियान के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए राज्यभर में कैंप और जनसंपर्क कार्यक्रम चला रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार […]
चंडीगढ़। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार’ अभियान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस अभियान के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए राज्यभर में कैंप और जनसंपर्क कार्यक्रम चला रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है और कई जगहों पर पुलिस कार्रवाई भी की गई है।
मुज़फ्फरनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार,1.25 लाख का है इनामी लुटेरा
शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह-जगह हिरासत में ले लिया। इस दौरान सबसे बड़ा घटनाक्रम पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की गिरफ्तारी रहा। पुलिस ने उन्हें रोपड़ जिले में एक कार्यक्रम के दौरान हिरासत में लिया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने प्रदेशभर में दर्जनों स्थानों पर कैंप लगाकर केंद्र की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन बुधवार को ही राज्य सरकार ने 39 स्थानों पर कैंप लगाने से रोक दिया था। इसके बाद शुक्रवार को कई जिलों में भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सरकार का ‘महंगा’ तोहफा: 20 साल तक चला सकेंगे पुरानी गाड़ी, लेकिन रजिस्ट्रेशन फीस देख उड़ जाएंगे होश!
सुनील जाखड़ की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के कई हिस्सों में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। उनका कहना है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकारें मिलकर भाजपा की आवाज दबाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया है।
हरिद्वार टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र आंदोलन, राकेश टिकैत ने किया महापंचायत का ऐलान
भाजपा का कहना है कि ‘भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार’ अभियान का उद्देश्य केवल लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है, जबकि राज्य सरकार अनावश्यक रूप से इस पर रोक लगाकर जनता को विकास की योजनाओं से वंचित करना चाहती है।
बिजनौर में बाल रोग विशेषज्ञ से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टर और परिवार में फैली दहशत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंजाब में इस मुद्दे ने भाजपा और राज्य सरकार के बीच टकराव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। आने वाले समय में यह विवाद और गहरा सकता है, क्योंकि भाजपा ने ऐलान किया है कि चाहे कितनी भी रुकावट आए, वह जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं का संदेश जरूर पहुंचाएगी।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !