मुजफ्फरनगर: प्रशासनिक आश्वासन के बाद भाकियू तोमर का प्रदर्शन स्थगित
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा ‘ट्रेंड बिल’ एवं विभिन्न स्थानीय समस्याओं के विरोध में प्रस्तावित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को प्रशासन की सक्रियता के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ में प्रस्तावित मेट्रो उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ट्रेड/ट्रेंड बिल के विरोध का बड़ा आह्वान किया था। इसके मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
देर रात चली वार्ता
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रात लगभग 8:30 बजे तक वार्ता चली। इस दौरान सीओ सदर, तहसीलदार एवं छपार कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ भाकियू तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
आश्वासन के बाद टला प्रदर्शन
प्रशासनिक अधिकारियों ने यूनियन पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि किसानों की सभी जायज समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। प्रशासन की ओर से मिले “मजबूत आश्वासन” के बाद संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी, शहजाद मालिक, चंदन त्यागी, सोनू माखियाली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान निर्धारित समय में नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर पुनः विचार किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां