लाशों पर जश्न और संवेदनाओं का कत्ल; क्या इतनी संवेदनहीन हो गई है मुज़फ्फरनगर की सियासत ?

On

लोकतन्त्र में लोक-लाज और संवेदना दो ऐसे स्तंभ हैं, जिनसे जनता और नेतृत्व के बीच का विश्वास अडिग रहता है। लेकिन गुरुवार को मुज़फ्फरनगर में जो तस्वीर उभरी, उसने इस विश्वास और संवेदनशीलता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर ज़िले का एक कोना 'सोनू कश्यप' की नृशंस हत्या के गम में डूबा है, कश्यप समाज की आँखों में आँसू और सीने में इंसाफ की आग धधक रही है, तो दूसरी ओर उसी समाज का नेतृत्व करने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर जन्मदिन के जश्न की शहनाइयाँ गूँज रही थीं।

जब समाज के किसी नौजवान की अर्थी उठी हो और उसके घर का चूल्हा अभी तक मातम की राख से ठंडा पड़ा हो, तब उसी समाज के रहनुमाओं का अट्टहास और केक काटने का शोर यह बताने के लिए काफी है कि आज की राजनीति में 'इंसानियत' और 'लोक-लाज' का जनाज़ा निकल चुका है। मुज़फ्फरनगर के किला मोहल्ला निवासी सोनू कश्यप की नृशंस हत्या ने पूरे ज़िले को झकझोर कर रख दिया है। कश्यप समाज अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था, मृतक की तेरहवीं की रस्म भी पूरी नहीं हुई थी कि गोकुल सिटी में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर सजी महफ़िल ने ज़िले के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'हनीट्रैप' गिरोह का भंडाफोड़; झूठे मुकदमों की धमकी देकर लाखों वसूलने वाली महिला समेत 4 गिरफ्तार

सोनू कश्यप की हत्या महज एक अपराध नहीं, बल्कि एक परिवार के चिराग का बुझना है। घर का आँगन अभी तक सांत्वना देने वालों की भीड़ से भरा है, लेकिन मंत्री आवास पर केक काटने और फूल-मालाओं का जो मंजर दिखा, वह किसी भी संवेदनशील हृदय को कचोटने के लिए पर्याप्त है। क्या राजनीति इतनी शुष्क हो चुकी है कि वह अपने ही समाज के एक नौजवान की अर्थी की गंध और उत्सव के फूलों की खुशबू में फर्क करना भूल गई है ?

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर ये भी पढ़ें  बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

यह कैसी विडंबना है कि जिस कश्यप समाज के वोटों की सीढ़ी चढ़कर नेता सत्ता के गलियारों तक पहुँचते हैं, उसी समाज के एक बेटे की निर्मम हत्या पर दो आंसू बहाने के बजाय मंत्री जी और उनके समर्थकों को 'हैप्पी बर्थडे' की धुन अधिक सुहावनी लगी। क्या मंत्री जी इतने विवश थे कि अपने जन्मदिन के इस 'तमाशे' को कुछ दिनों के लिए टाल नहीं सकते थे ? क्या सत्ता की हनक इतनी हावी हो चुकी है कि उन्हें अपने ही समाज की सिसकियाँ सुनाई देना बंद हो गई हैं ? 

ईरान युद्ध: पश्चिम एशिया से 50 उड़ानों की योजना बना रहीं भारतीय एयरलाइंस ये भी पढ़ें  ईरान युद्ध: पश्चिम एशिया से 50 उड़ानों की योजना बना रहीं भारतीय एयरलाइंस

मंत्री आवास पर दिग्गजों की जो कतार लगी थी, उसमें ज़िले के सांसद, विधायक और कई रसूखदार चेहरे शामिल थे। अफसोस इस बात का है कि इनमें से किसी ने भी मंत्री जी को यह याद दिलाने की जहमत नहीं उठाई कि साहिब! ज़िले में और उनके समाज में भी मातम है, आज यह जश्न शोभा नहीं देता। जन्मदिन पर कंबल और ट्राइसाइकिल बांटने का स्वांग रचकर इसे 'सेवा' का नाम देना दरअसल संवेदनहीनता को छिपाने का एक घटिया प्रयास मात्र है। ऐसी 'सेवा' किस काम की, जो पीड़ित परिवार के सीने में चुभ जाए ?, मंत्री जी ने इस अवसर पर दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और गरीबों को कंबल बाँटकर इसे 'सेवा' का नाम देने की कोशिश की, जो सराहनीय है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह 'सेवा' चार दिन बाद नहीं हो सकती थी ?

आयोजन में मंत्री अनिल कुमार, जसवंत सैनी, सांसद, विधायक और संगठन के कई बड़े चेहरे वहाँ पहुँचे। इन सभी की मौजूदगी ने उस जश्न को और भव्य बनाया, जबकि इसी नेतृत्व से उम्मीद थी कि वे पीड़ित परिवार के घावों पर मरहम लगाएंगे। कश्यप समाज और ज़िले की जनता आज इस विरोधाभास को देख रही है।

जनता केवल भाषणों और दान-पुण्य के प्रतीकात्मक कार्यों से संतुष्ट नहीं होती। नेतृत्व का असली इम्तिहान संकट के समय सहानुभूति और सादगी दिखाने में होता है। जब समाज का एक घर मातम मना रहा हो, तब सत्ता के गलियारों में उत्सव की गूँज एक कड़वा संदेश छोड़ती है। मुज़फ्फरनगर की जनता अब केवल आश्वासनों को नहीं, बल्कि उस संवेदनशीलता को तलाश रही है, जो उसे अहसास करा सके कि उसका 'प्रतिनिधि' वास्तव में उसके सुख-दुख का सहभागी है।

मुज़फ्फरनगर की जनता आज देख रही है कि उसके जनप्रतिनिधि दुख में साथ खड़े होने के बजाय उत्सव प्रेमी अधिक हो रहे हैं। यह घटना केवल एक मंत्री के जन्मदिन की नहीं है, बल्कि यह उस मर चुकी राजनैतिक नैतिकता का प्रमाण है, जहाँ पद और प्रतिष्ठा के आगे रिश्तों और समाज की पीड़ा का कोई मोल नहीं रह गया है। सत्ताधीश याद रखें, जश्न की ये फूल-मालाएं जनता की नाराजगी की आग में राख होते देर नहीं लगती। सोनू कश्यप को इंसाफ मिले या न मिले, लेकिन मुज़फ्फरनगर की तारीख में यह 'मातम पर मनाया गया जन्मदिन' एक काले अध्याय के रूप में दर्ज ज़रूर हो गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 298

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

मुरादाबाद। शहर के कायाकल्प के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 'सीएम ग्रिड योजना' के कार्यों में हो रही लेटलतीफी अब नगर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल विजेता नोवोसेलोव, लाेहम के साथ प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च व इंजीनियरिंग का हब बनाने पर की चर्चा

लखनऊ। नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल विजेता नोवोसेलोव, लाेहम के साथ प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च व इंजीनियरिंग का हब बनाने पर की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त दिशा निर्देश के बाद प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

भुट्टे के चमकदार दाने आपके पेट के लिए बन सकते हैं खतरा, ये संकेत करेंगे पहचानने में मदद

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में बच्चे हों या बड़े… भुट्टे (कॉर्न) हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन आजकल...
हेल्थ 
भुट्टे के चमकदार दाने आपके पेट के लिए बन सकते हैं खतरा, ये संकेत करेंगे पहचानने में मदद

मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

   मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में बुधवार को 'विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह' के अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

मुरादाबाद। शहर के कायाकल्प के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 'सीएम ग्रिड योजना' के कार्यों में हो रही लेटलतीफी अब नगर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल विजेता नोवोसेलोव, लाेहम के साथ प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च व इंजीनियरिंग का हब बनाने पर की चर्चा

लखनऊ। नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान लोहम कंपनी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल विजेता नोवोसेलोव, लाेहम के साथ प्रदेश में एडवांस्ड मटेरियल रिसर्च व इंजीनियरिंग का हब बनाने पर की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त दिशा निर्देश के बाद प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

   मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में बुधवार को 'विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह' के अंतर्गत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना