दिल्ली एआई शिखर सम्मेलन : भारत के लिए वैश्विक तकनीकी कूटनीति का बड़ा अवसर
वाशिंगटन। नई दिल्ली में होने वाला एआई इम्पैक्ट सम्मेलन दुनिया के 100 देशों को एक साथ लाएगा, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के न्यायसंगत और समावेशी नियम बनाए जा सकें। यह जानकारी भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों और टेक्नोलॉजी लीडर्स को दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन भारत की वैश्विक तकनीकी भूमिका के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है।
क्वात्रा इस सप्ताह वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसे आईटीआई नामक ग्लोबल टेक ट्रेड एसोसिएशन ने इंडिया एआई मिशन और भारतीय दूतावास के साथ मिलकर आयोजित किया। इस बैठक में भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने दिल्ली सम्मेलन से अपनी उम्मीदों को साझा किया। भारत इस सम्मेलन को जिम्मेदार एआई पर अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने की दिशा में बड़ा कदम मान रहा है। राजदूत ने बताया कि यह सम्मेलन तीन सिद्धांतों- मनुष्य, प्रकृति और प्रगति पर आधारित है। भारत का लक्ष्य है कि एआई से विकास सबके लिए हो, किसी को पीछे न छोड़ा जाए। उन्होंने कहा, “हम 100 देशों की सरकारों और विशेषज्ञों को एक मंच पर ला रहे हैं, ताकि ऐसे सुझाव बन सकें जो एआई को दुनिया में असमानता बढ़ाने से रोकें और इसके लाभ सबको मिलें।”
क्वात्रा ने अमेरिकी उद्योगपतियों से कहा कि दिल्ली में होने वाली यह मीटिंग सहयोग के लिए एक मजबूत अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी कंपनियों के लिए, यह समिट भारत के बेजोड़ पैमाने, प्रतिभा और इनोवेशन इकोसिस्टम के साथ खुले, सुरक्षित और न्यायसंगत एआई के भविष्य को मिलकर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है - एक ऐसी साझेदारी जो एआई युग में जिम्मेदार नेतृत्व को परिभाषित करेगी।" अमेरिका के आर्थिक मामलों के उप सचिव जैकब हेलबर्ग ने भी कहा कि एआई नीति बनाते समय भारत-अमेरिका सहयोग और मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा, “अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश। दोनों मिलकर असीमित उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।” हेलबर्ग ने कहा कि दोनों देश एआई अर्थव्यवस्था को सुरक्षित और विकसित करने में स्वाभाविक साझेदार हैं और दोनों के लोकतांत्रिक मूल्य नई तकनीकों में साझा प्रयासों का मार्ग खोलते हैं।
उनके अनुसार यह समय मानव प्रगति के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जैसा है। आईटीआई के अध्यक्ष जैसन ऑक्समन ने कहा कि तकनीकी उद्योग दिल्ली सम्मेलन को एक बहुत महत्वपूर्ण वैश्विक मंच के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा, “एआई से पूरे समाज और अर्थव्यवस्था को लाभ तभी मिलेगा जब देशों के बीच मजबूत साझेदारी और समान नीति बने।” उन्होंने बताया कि आईटीआई और उसकी सदस्य कंपनियां एआई के विकास और नीति, दोनों क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर आईटीआई ने वाशिंगटन की बातचीत को एआई से आर्थिक विकास बढ़ाने और तकनीकी नेतृत्व मजबूत करने के लिए उपयोगी बताया। इसी दौरान राजदूत क्वात्रा ने लिखा कि दिल्ली सम्मेलन दुनिया भर की सरकारों और विशेषज्ञों को एक साथलाएगा ताकि जिम्मेदार और सबके हित में काम करने वाला एआई ढांचा तैयार किया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां