मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

बिराल गांव के पास अस्थाई कट से उतरते समय हुआ हादसा; ग्रामीणों ने NHAI की लापरवाही पर किया जमकर हंगामा

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिराल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवा किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अस्थाई कट और खराब सर्विस रोड बनी काल

राष्ट्रपति ने किया राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हिमाचल सहित कई राज्यों में हुए बदलाव ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति ने किया राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हिमाचल सहित कई राज्यों में हुए बदलाव

जानकारी के अनुसार, बिराल निवासी 35 वर्षीय किसान रवि पुत्र महेंद्र शनिवार दोपहर अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर मिल जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे के किनारे बनाई गई सर्विस रोड बेहद उबड़-खाबड़ और कच्ची है, जिसके चलते किसान अक्सर मुख्य कॉरिडोर के निर्माणाधीन रास्तों का उपयोग करने को मजबूर हैं। रवि जब कॉरिडोर के एक अस्थाई कट से नीचे उतर रहा था, तभी असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। रवि ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल ये भी पढ़ें  नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल

NHAI के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण में लगी एजेंसी और NHAI के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्विस रोड को पक्का न किए जाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिवार में मचा कोहराम

युवा किसान रवि की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुँची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रवि अपने परिवार का सहारा था और इस तरह अचानक हुए हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों की शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया है।

 

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर। स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (MPL-2) के 21वें मैच में क्रिकेट प्रेमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में बीते दिनों दो गुटों के बीच हुए हिंसक झगड़े के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद में मारपीट और जानलेवा हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। पहली घटना थाना सिविल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

जानसठ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जानसठ तहसील परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं