मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
परिजनों ने लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, ककरौली पुलिस ने मेरठ के सुमित के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
मोरना। जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मेरठ निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमें मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
ककरौली निवासी पीड़ित परिवार के अनुसार, मेरठ के खिरवा जलालपुर निवासी सुमित उर्फ 'चीता' का उनके मोहल्ले में आना-जाना था। आरोप है कि सुमित पिछले कुछ समय से युवती को परेशान कर रहा था। 26 फरवरी की रात करीब नौ बजे, जब परिवार के सदस्य घर की छत पर इबादत कर रहे थे, तभी आरोपी युवक कार लेकर वहां पहुँचा और युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। नमाज के बाद परिजनों ने जब युवती को घर में नहीं पाया, तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा।
सीसीटीवी और संदिग्ध कार की तलाश
परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती को टंढेड़ा मार्ग की ओर कार में ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुमित पुत्र चतर सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां