मुज़फ्फरनगर में पिता-पुत्र ने की थी महिला से 30 लाख की ठगी, दोनों गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल भी मिला
मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र की महिला को जमीन दिलाने का झांसा देकर तीस लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुआ है, जिसका करीब तीन साल से नवीनीकरण भी नहीं हुआ है। पुलिस ने पिस्टल व कारतूस को जब्त कर लिया […]
मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र की महिला को जमीन दिलाने का झांसा देकर तीस लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इसमें एक आरोपी से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुआ है, जिसका करीब तीन साल से नवीनीकरण भी नहीं हुआ है। पुलिस ने पिस्टल व कारतूस को जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर न्यूज़: शाहपुर में समझौते का दबाव बनाने के लिए बहन के 'आपत्तिजनक फोटो' वायरल करने की धमकीशहर कोतवाली में तहरीर देकर रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी अनीता ने दो लोगों पर जमीन दिलाने का झांसा देकर तीस लाख की ठगी करने का आरोप लगाया था। पीडिता का कहना था कि गांव सिसौली निवासी नरेन्द्र ने अपने बेटे सुधांशु के साथ मिलकर उसे शहर के बुढाना मोड स्थित गांव खांजापुर में एक जमीन दिखाई थी।
सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने उससे तीस लाख रूपये भी ले लिये थे। इनमें एक आरोपी ने खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर भी बताया था। महिला का आरोप है कि रूपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे जमीन नहीं दी और जब उसने अपने तीस लाख रूपये का तकादा किया, तो आरोपी पिता-पुत्र ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।
पीडिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए शनिवार को आरोपी नरेन्द्र व उसके बेटे सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी नरेन्द्र के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल व कई कारतूस भी बरामद किये गये।
जांच में बरामद हुआ पिस्टल नरेन्द्र का ही पाया गया, लेकिन आरोपी ने वर्ष 2019 से उसका नवीनीकरण नहीं कराया हुआ है। यहीं नहीं आरोपी ने उक्त पिस्टल अपने बेटे सुधांशु को दे रखा था, जो नियमानुसार अवैध है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजते हुए उनके पास से बरामद लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस जब्त कर उनकी भी जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां