मुजफ्फरनगर में नगरपालिका अध्यक्ष पति गौरव स्वरूप ने परखे शहर के विकास कार्य, गुणवत्ता और समय सीमा पर सख्ती

On

मुजफ्फरनगर: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने शनिवार को शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास परियोजनाओं का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'सबका साथ सबका विकास' की नीति के अनुरूप जनहित में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास की नीति के आधार पर शहर में विकास कार्य जनहित की भावना से प्रेरित होकर किए जा रहे हैं और इसमें नागरिकों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। शहर के विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने के लिए गौरव स्वरूप ने शनिवार को कई निर्माण स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अस्पताल चौराहे पर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री, डिजाइन, सौंदर्यीकरण और कार्य की गति की गहन समीक्षा की। यहां पर उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय सभासदों के साथ स्मारक स्थल पर ही आवश्यक सुधारों और चौड़ीकरण को लेकर चर्चा की।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत

गौरव स्वरूप ने समिति को आश्वासन दिया कि शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चौराहे का सौंदर्यीकरण और विस्तार शीघ्र कराया जाएगा। यहां पर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर करीब 1.20 लाख रुपये की लागत से भव्य स्मारक और दोनों ओर पटरी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए पूर्व में बनाए गए फव्वारा और विश्राम स्थल को हटाए जाने तथा अस्पताल के मुख्य गेट के सामने वाला डिवाइडर हटाने पर सहमति बनी है।

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, डॉ. देशबन्धु तोमर, रोहताश पाल, कमल कुमार, राधे वर्मा, ललित कुमार और ठेकेदार स्पर्श कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त गौरव स्वरूप ने वार्ड 27 के अंतर्गत मीनाक्षी चौक पर नवनिर्मित नाले का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने के बाद उन्होंने संबंधित ठेकेदार रॉबिन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि वार्ड को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके।

 होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजारा ये भी पढ़ें   होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजारा

गौरव स्वरूप ने वार्ड 50 में नाली व्यवस्था व जल निकासी से जुड़े कार्यों का भी जायजा लिया। इस निरीक्षण में सभासद नौशाद खान, शौकत अंसारी और मोहम्मद खालिद भी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश जारी किए। इसी क्रम में उन्होंने शहाबुद्दीनपुर रोड पर नवनिर्मित नाले का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और संरचना की समीक्षा की तथा ठेकेदार को समयबद्ध और मानक अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Views: 140

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष, तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी में तेज आवाज में संगीत बजाना खूनी संघर्ष की वजह बन गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष,  तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घासीपुरा में मकान की खरीद-फरोख्त में लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एक मकान के दो बैनामे ! रकम हड़पकर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार टोल प्लाजा पर एक बार फिर तनाव का माहौल है। शराब के नशे में धुत होकर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो, वीडियो किया वायरल, आरोपित गिरफ्तार

गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कुनेहटा की गौशाला में गोवंश के जगह-जगह पड़े कंकाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
गोशाला में गौवंशों के कंकाल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच और दो केयरटेकरों पर मुकदमा दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार