योगीराज में अफसरों का नहीं किसी का डर, मैडिकल लाइसेंस बनवाने के मांगे 65 हज़ार, वीडियो-ऑडियो हुए वायरल !

On
School Ad

शामली- भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करने वाले योगी राज में अफसरशाही बेकाबू हो गयी है, अफसर खुलकर लूट मचा रहे है, कोई शिकायत करे तो एक दूसरे को बचाने में जुट जाते है , शामली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमे मैडिकल लाइसेंस बनवाने के 65 हज़ार मांगे जा रहे थे […]

शामली- भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करने वाले योगी राज में अफसरशाही बेकाबू हो गयी है, अफसर खुलकर लूट मचा रहे है, कोई शिकायत करे तो एक दूसरे को बचाने में जुट जाते है , शामली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमे मैडिकल लाइसेंस बनवाने के 65 हज़ार मांगे जा रहे थे जिसका ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने उसकी जांच के आदेश दे दिए है।

शामली में एक के बाद एक सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। गत दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए थे और अब औषधि प्रशासन विभाग में मेडिकल लाइसेंस बनवाए जाने के लिए मोटी रकम वसूली जा रही है।

खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता ये भी पढ़ें  खाड़ी में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू स्वदेशलौटे, तीन अब भी लापता

जिसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पांडे द्वारा लाइसेंस बनवाने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक देवराज के पास भेजा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि जिला अधिकारी जसजीत कौर द्वारा प्रकरण की जांच के लिए एसडीएम को आदेश दे दिए गए हैं।

दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

सरकारी दफ्तरों में बैठकर अवैध रूप से कमाई करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शामली में जाट कॉलोनी निवासी उदयवीर सिंह ने औषधि विभाग पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी कराने के नाम पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है, ऑडियो एवं विडियो भी इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह औषधि निरीक्षक पर आरोप प्रत्यारोप के पुल बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राज्यसभा में रसोई गैस पर हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक ये भी पढ़ें  राज्यसभा में रसोई गैस पर हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक

उदयवीर का कहना है कि उनका भतीजा सागर बेरोजगार फिर रहा है। उन्होंने बताया कि सागर ने मेरठ से डी-फार्मा की पढ़ाई की है, जिसके बाद वह मैडिकल स्टोर खोलने के लिए उत्सुक हो रहा था। बताया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के लिए जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे को फोन किया तो उन्होंने दवा व्यापारी देवराज का नंबर देते हुए कहा कि इनसे जाकर मिलो।

आरोप है कि देवराज द्वारा मेडिकल लाइसेंस बनवाने की एवज में रू. 65000 की डिमांड की गई। आरोप है कि इस प्रकरण में टाइपिस्ट अंकुर भी शामिल है। उदयवीर ने कहा कि इस बारे में विधायक व कई नेताओ से भी फोन कराये  लेकिन बिना रुपए के लाइसेंस नहीं बन सका।

उदयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के बावजूद सरकारी महकमों में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार पनप रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार का नारा है कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है मगर हकीकत तो यह है कि सरकारी दफ्तरों से ही भ्रष्टाचार का जन्म हो रहा है। सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर सजा दिलवाने एवं इंसाफ के लिए जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

उदयवीर सिंह का कहना है कि यदि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हो पाई तो कलेक्ट्रेट का घेराव कर हंगामा किया जायेगा।

सहारनपुर मंडल सहारनपुर के ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी शशि मोहन गुप्ता ने, प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है, का हवाला देते हुए पल्ला झाडऩे का प्रयास किया। इस दौरान अपने आप को सवालों से घिरा देखते हुए आक्रोश में बात करते हुए कहा कि जो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उस ऑडियो के अंदर ऐसा कुछ भी नहीं है कि जिससे ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पांडे जांच के दायरे में आ सके, जबकि ऑडियो में ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पांडे द्वारा खुद ही स्वीकार किया जा रहा है कि उन्होंने खुद ही उसको देवराज के पास भेजा था, बावजूद इसके ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी शशि मोहन गुप्ता द्वारा भ्रष्टाचार में संलिप्त औषधि निरीक्षक निधि पांडे का साथ दिया जा रहा है, जो कहीं ना कहीं ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी शशि मोहन गुप्ता के चरित्र पर भी सवाल उठा रही है।
 शशि मोहन गुप्ता द्वारा पहले यह प्रकरण संज्ञान में न होने का हवाला दिया गया था वही बाद में सारी बातें खुद ही बता दी गई जो ऑडियो में निधि पांडे एवं सागर के मध्य दूरभाष के माध्यम से हुई थी, और कहा कि यह सारी बातें हमें किसी ने बताई है। उन्होंने कहा कि यह सब सोची समझी साजिश के तहत ड्रग्स इंस्पेक्टर को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की ऑडियो वायरल कर सरकारी दफ्तरों में बैठे अधिकारियों की छवि को धूमिल करने का प्रयास अराजक तत्वों द्वारा किया जा रहा है।
Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

   मुजफ्फरनगर। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच मुजफ्फरनगर के शिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल संघर्ष और धार्मिक नेता के निधन के बीच शिया समुदाय मनाएगा 'गमगीन ईद'

सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

नई दिल्ली। सऊदी अरब में बुधवार, 18 मार्च 2026 की शाम शव्वाल (Shawwal) का चांद नज़र नहीं आया है। चांद...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 20 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र निवासी एक भाई बहन की स्कूटी में बस द्वारा टक्कर मार दिए जान से...
मुज़फ़्फ़रनगर  शामली 
शामली में सड़क हादसा, मुजफ्फरनगर के भाई-बहन की स्कूटी बस से टकराई, दोनों घायल

शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

शामली। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी से आमजन, खासकर महिलाओं को हो रही परेशानियों को...
शामली 
शामली: रसोई गैस सिलेंडरों की कमी पर समाजवादी पार्टी महिला सभा का राज्यपाल को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण 

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भगवंतपुरम में बुधवार को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक मवाना के छात्र-छात्राओं के लिए...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पॉलिटेक्निक मवाना के छात्रों ने किया मीरापुर के बीआईटी में शैक्षणिक भ्रमण 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
उत्तर प्रदेश के नव निर्माण के 09 वर्ष विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का करेंगे निर्वहन : जसवंत सैनी

सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाने की पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का चौबीस घंटे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
नकबजनी मामले में तीन गिरफ्तार, चाेरी का सामान एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

मुरादाबाद। महानगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाड़ी चुंगी पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से कुचलकर नर्स की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम