मुजफ्फरनगर: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक का मिला लहूलुहान शव, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मुजफ्फरनगर। जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पचेन्डा रोड स्थित रजवाहे की पुलिया के पास एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बच्चन सिंह कॉलोनी निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई है। हृदय विदारक पहलू यह है कि आगामी छह दिनों बाद मोनू की बारात जानी थी, लेकिन सिर पर सेहरा सजने से पहले ही उसकी मौत की खबर ने परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया है।

घटना के अनुसार, तीस वर्षीय मोनू कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और शारीरिक दक्षता के लिए प्रतिदिन तड़के दौड़ लगाने जाता था। सोमवार सुबह भी वह करीब सवा तीन बजे घर से पानी की बोतल लेकर निकला था, लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि पचेन्डा रोड पर एक युवक का शव पड़ा है, जिसके हाथ की नस कटी हुई थी और पास ही एक चाकू भी पड़ा मिला।

मुजफ्फरनगर जिला बार संघ चुनाव: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार मलिक बने महासचिव, रॉयल बुलेटिन का आंकलन फिर हुआ सच ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर जिला बार संघ चुनाव: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र कुमार मलिक बने महासचिव, रॉयल बुलेटिन का आंकलन फिर हुआ सच

पुलिस को मृतक के पास मौजूद आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त करने में सफलता मिली। हालांकि, पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर परिजनों में भारी रोष व्याप्त है। मृतक के पिता शिवकुमार का आरोप है कि पुलिस ने शव मिलने के तुरंत बाद उन्हें सूचित करने के बजाय, पंचनामा भरकर शव को सीधे मर्चरी (पोस्टमार्टम हाउस) भिजवा दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें घटनास्थल पर बुलाकर वस्तुस्थिति नहीं दिखाई गई, जिससे वे हत्या की आशंका जता रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा प्रहार: होटलों और फैक्ट्रियों से मुक्त कराए 8 किशोर, 6 मालिकों पर मुकदमे की तैयारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा प्रहार: होटलों और फैक्ट्रियों से मुक्त कराए 8 किशोर, 6 मालिकों पर मुकदमे की तैयारी

मामले की जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है क्योंकि युवक के बाएं हाथ की नस कटी हुई थी और मौके से चाकू बरामद हुआ है। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुबह घर से निकलने के बाद मोनू के साथ क्या हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से छानबीन कर रही है।

खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा ये भी पढ़ें  खतौली में बेखौफ दबंगों का दुस्साहस: पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए सेल्समैन को बेल्टों से पीटा, पुलिस ने कूकड़ा के 3 आरोपियों को दबोचा

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

Rang Panchami 2026 date: होली का पर्व अपने साथ रंग खुशियां और उत्साह लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते...
धर्म-अध्यात्म 
Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में मंगलवार दोपहर रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा अब पुलिस और खुफिया जांच एजेसिंयों के लिए चुनौती बन गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 18...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

सर्वाधिक लोकप्रिय