पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती.. खालिस्तानी आतंकियों ने बेअंत सिंह जैसा हाल करने की दी धमकी

माेहाली में स्कूल व अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

On

चंडीगढ़। राजधानी चंडीगढ़ से सटे मोहाली में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह यह धमकी मिलने से स्कूलों में अफरातफरी मच गई। आज ही सीबीएससी तथा अन्य कई कक्षाओं की परीक्षाएं भी शुरू हुई हैं। मोहाली के जिन स्कूलों को धमकी दी गई है वह सभी फोर्टिस हार्ट अस्पताल के आसपास हैं। फोर्टिस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उपचाराधीन हैं। वह सोमवार रात दोबारा यहां भर्ती हुए हैं।

 

खालिस्तानी आतंकियों की धमकी

इसी बीच, प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू और अन्य खालिस्तानी तत्वों ने एक वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री को धमकी दी है । आतंकियों ने भगवंत मान का हश्र पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा करने की चेतावनी दी है।

सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत ये भी पढ़ें  सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

 

एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन ये भी पढ़ें  एरोड्रम लाइसेंस मिलने से जेवर एयरपोर्ट संचालन की राह साफ, मुख्यमंत्री योगी से मिला डेलीगेशन

गौरतलब है कि 1995 में चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय के बाहर एक बम धमाके में तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ का उपयोग कर आतंकी संगठन राज्य में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह धमकी पंजाब सरकार द्वारा अमृतपाल सिंह और अन्य कट्टरपंथी तत्वों पर की गई हालिया सख्त कार्रवाई के विरोध में दी गई है।

चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए ये भी पढ़ें  चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

 

सुरक्षा घेरा और अलर्ट

धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। अस्पताल परिसर और उनके आवास के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। साइबर सेल उन सभी हैंडल्स की जांच कर रहा है जहाँ से इस तरह के धमकी भरे वीडियो या संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

 

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूलों को खाली करवा लिया गया है। आज सुबह साढ़े 8 बजे के करीब यह मेल आई है जिसमें स्कूल के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र है। मेल मिलने के बाद एक तरफ से फेज-2 के ज्ञान ज्योति स्कूल में छुट़टी कर दी है, वहीं फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा की भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बताया गया है कि खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ये धमकी जारी की गई है। इससे पहले भी इस तरह की धमकियां मोहाली और चंडीगढ़ में सामने आ चुकी है जो झूठी निकली है लेकिन पंजाब पुलिस सतर्कता के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।

Views: 39

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर