मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे की जमानत में बड़ा खेल, पुलिस के फर्जी साइन और मोहर लगाकर कराई रिहाई
एसपी सिटी की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा; राना स्टील जीएसटी हमला कांड से लेकर जेल में मोबाइल पहुँचाने तक चर्चा में रहा है परिवार, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
मुजफ्फरनगर। जनपद में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे अब्दुल आहद राणा की जमानत प्रक्रिया में एक सनसनीखेज फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोप है कि खालापार कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज के फर्जी हस्ताक्षर व जाली मोहर का इस्तेमाल कर नकली दस्तावेजों के आधार पर जमानत करा ली गई। इस गंभीर मामले का खुलासा होने के बाद एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति के आदेश पर सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस खुलासे के बाद न्यायिक और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जेल में मोबाइल पहुँचाने के आरोप में बंद था आहद
ये भी पढ़ें वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मुकुल रॉय का निधन, पूर्व रेल मंत्री और TMC के 'चाणक्य' ने 71 साल में ली अंतिम सांसपूरा मामला 'राना स्टील' पर जीएसटी टीम पर हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को जेल जाना पड़ा था। जब शाहनवाज राणा जेल में थे, तब उनके बेटे अब्दुल आहद राणा पर जेल के भीतर पिता को मोबाइल पहुँचाने का संगीन आरोप लगा था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आहद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आहद की जमानत मंजूर होने के बाद सत्यापन के लिए दो जमानतियों के दस्तावेज 11 नवंबर 2025 को खालापार कोतवाली भेजे गए थे।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर: बृहद विधिक सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 5000 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभबिना सत्यापन के 24 घंटे में हुई रिहाई, ऐसे खुला राज
हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा इन दस्तावेजों का कोई भौतिक सत्यापन नहीं किया गया, फिर भी 12 नवंबर को फर्जी मोहर और हस्ताक्षरों के सहारे उसे रिहा करा लिया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति को जब प्रक्रिया पर संदेह हुआ, तो उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा को सौंपी। जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के मुताबिक, जमानत के कागजों पर खालापार कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान और चौकी प्रभारी की जो मोहर और हस्ताक्षर थे, वे पूरी तरह फर्जी थे। यहाँ तक कि दस्तावेजों पर चौकी प्रभारी का नाम भी गलत दर्ज किया गया था।
न्यायालय को गुमराह करने वालों की तलाश शुरू
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत तस्दीक कराकर न्यायालय को गुमराह करने का बड़ा अपराध किया गया है। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उन चेहरों की तलाश कर रही है जिन्होंने सरकारी तंत्र को चकमा देकर ये जाली दस्तावेज तैयार किए। माना जा रहा है कि इस खेल में कई सफेदपोश और कचहरी से जुड़े बिचौलिए भी शामिल हो सकते हैं, जिन पर जल्द ही पुलिस का शिकंजा कसेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां