मुजफ्फरनगर में छात्र पर फायरिंग करने वाला तीसरा बदमाश जॉनी पुलिस मुठभेड़ में घायल
छात्र पर फायरिंग करने वाला तीसरा बदमाश जॉनी पुलिस मुठभेड़ में घायल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में छात्र और एक युवक पर जानलेवा फायरिंग करने वाला तीसरा आरोपी जॉनी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन पूरा किया गया।
क्या है पूरा मामला
घटनाक्रम के अनुसार, कुछ दिन पूर्व जॉनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक छात्र पर जानलेवा फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी जॉनी किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में बुढ़ाना क्षेत्र में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया और पकड़ा गया।
पूरे गिरोह का सफाया
इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे पूर्व पुलिस इसी मामले में दो अन्य आरोपियों—आमिर उर्फ बाटा तथा समद उर्फ चीस—को भी मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीसरे आरोपी जॉनी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने इस पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां