मुज़फ्फरनगर में सियासी होली: नेताओं के आवास पर उमड़ा जनसमूह, 2027 के चुनाव का दिखा रंग

सत्ता पक्ष और विपक्ष के दिग्गजों ने समर्थकों के साथ खेली होली; संगीत और गुलाल के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म

मुज़फ्फरनगर। इस बार दुल्हैंडी के अवसर पर राजनेताओं के आवास पूरी तरह रंगों से सराबोर नजर आए। सत्ता पक्ष के मंत्रियों से लेकर विपक्ष के नेताओं तक ने अपने समर्थकों और आम जनता के साथ जमकर रंग-गुलाल खेला और होली की शुभकामनाएं बांटी। इस दौरान होरियारों का हुड़दंग और रंगों की फुहार से पूरा माहौल रंगीन हो गया तथा राजनेताओं ने भी संगीत की धुनों पर समर्थकों संग जमकर नृत्य किया।

05mzn04 (2)

मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान

सत्ता पक्ष का उत्साह

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी ! ये भी पढ़ें  मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल कुमार और कपिल देव अग्रवाल के आवास पर सुबह से ही समर्थकों और गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समर्थकों के साथ गुलाल उड़ाकर और होली के गीतों पर थिरकते हुए पर्व का आनंद लिया। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एक अलग ही अंदाज में होली मनाई। वह अपने समर्थकों के साथ एक खुले वाहन में सवार होकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले। उन्होंने शहर के प्रमुख शिव चौक पर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और जनता के साथ होली खेली।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान ! ये भी पढ़ें  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

05mzn07 (2)

नई मंडी स्थित नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर भी होली का खासा उत्साह देखने को मिला। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप  और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने समर्थकों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित गीतों पर नृत्य कर जश्न मनाया। यहां सभासदों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर एक-दूसरे को रंग लगाया और जमकर धमाल मचाया।

647315730_122262981206062924_1504325963936385793_n (1)

विपक्ष का 'चुनावी' अंदाज

सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं के शिविरों में भी होली की खासी धूम रही। सांसद हरेंद्र मलिक के प्रेमपुरी स्थित आवास पर भारी संख्या में लोग होली खेलने पहुंचे। यहां सांसद हरेंद्र मलिक और उनके पुत्र व चरथावल से विधायक पंकज मलिक ने समर्थकों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया। इस दौरान वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रंग भी स्पष्ट देखने को मिला। सपा के प्रचार गीतों, विशेषकर "जनता पुकारती है अखिलेश आइए" की धुन पर विधायक पंकज मलिक ने जनता के साथ जमकर नृत्य किया और चुनावी उत्साह का संदेश दिया। 

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली पर नशे का तांडव, सीआरपीएफ जवान की कार में लगाई आग, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली पर नशे का तांडव, सीआरपीएफ जवान की कार में लगाई आग, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों में राज्यसभा की रिक्त 37 सीटों के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 39 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कई राज्यों में निर्विरोध निर्वाचन के आसार

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: होली पर नशे का तांडव, सीआरपीएफ जवान की कार में लगाई आग, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली पर नशे का तांडव, सीआरपीएफ जवान की कार में लगाई आग, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश