खतौली में पूर्व चेयरमैन पारस जैन के घर की कुर्की वारंट लेकर पहुंची पुलिस, चार घंटे चली नूरा-कुश्ती, बैरंग लौटी

On

खतौली। पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन के घर कुर्की वारंट लेकर पहुंची कोतवाली पुलिस चार घंटे चली नूरा कुश्ती के बाद गृहकर जलकर की एक रसीद देखकर बैरंग वापस लौट गई। पारस जैन के घर की कुर्की होने की खबर कस्बे में फैलने से विरोधियों के खिले चेहरों पर कार्यवाही स्थगित होने से मायूसी फैल […]

खतौली। पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन के घर कुर्की वारंट लेकर पहुंची कोतवाली पुलिस चार घंटे चली नूरा कुश्ती के बाद गृहकर जलकर की एक रसीद देखकर बैरंग वापस लौट गई। पारस जैन के घर की कुर्की होने की खबर कस्बे में फैलने से विरोधियों के खिले चेहरों पर कार्यवाही स्थगित होने से मायूसी फैल गई।

जानकारी के अनुसार पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन के कार्यकाल के दौरान भाजपा नेता राजा बाल्मीकि की होली चौक पर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक राजा बाल्मीकि के पिता बाबूलाल ने अपने समाज के चर्चित भाइयों के साथ ही पारस जैन के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा ये भी पढ़ें  शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा

कोतवाली पुलिस ने राजा बाल्मीकि की हत्याकांड वाले दिन ही तहरीर के आधार पर धारा 120 बी के मुल्जिम बने पूर्व चेयरमैन पारस जैन को हिरासत में लेकर की गई तफ्तीश के कुछ दिन बाद क्लीन चिट देकर छोड़ दिया था। मृतक राजा बाल्मीकि के पिता बाबूलाल बाल्मीकि द्वारा मुकदमे की सख्त पैरवी किए जाने के चलते कोर्ट ने पूर्व चेयरमैन पारस जैन के तलबी आदेश जारी कर दिए थे।

रामपुर: भाजपा की बजट चौपाल में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज, विधायक आकाश सक्सेना ने गिनाईं खूबियां ये भी पढ़ें  रामपुर: भाजपा की बजट चौपाल में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज, विधायक आकाश सक्सेना ने गिनाईं खूबियां

इसके विरुद्ध पारस जैन ने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया था। हाई कोर्ट का स्टे खत्म होने के बाद लगातार गैर हाजिऱ रहने के चलते एससी एसटी कोर्ट ने पारस जैन के विरुद्ध पहले गैर ज़मानती वारंट जारी करने के बाद धारा 82 की कार्यवाही कर दी थी। इस सबके बावजूद पारस जैन के गैर हाजिऱ रहने के चलते कोर्ट ने बीते दिनों धारा 83 की कार्यवाही के अंतर्गत कुर्की के आदेश जारी कर दिए थे।

दिल्ली में अवैध दवा सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, दाे गिरफ्तार ये भी पढ़ें  दिल्ली में अवैध दवा सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, दाे गिरफ्तार

गुरुवार को कोतवाली पुलिस दलबल के साथ कोर्ट से जारी कुर्की आदेश को लेकर पूर्व चेयरमैन पारस जैन के मौहल्ला दुर्गापुरी स्थित आवास पर पहुंची। पारस जैन के मकान के गेट पर ताला लगा देख पुलिस घर के बाहर ही रुक गई।

बताया गया चार घंटे चली नूरा कुश्ती के बाद पूर्व चेयरमैन पारस जैन के वकील द्वारा नगर पालिका परिषद की गृहकर जलकर की दो रसीद दिखाने के बाद बैकफुट पर आई कोतवाली पुलिस बिना कुर्की कार्यवाही किए बैरंग वापस लौट गई।

बताया गया जिस मकान पर पुलिस वाले कुर्की वारंट लेकर पहुंचे, वो मकान तहसील और नगर पालिका परिषद के दस्तावेजों में पारस जैन के पिता संजय जैन के नाम दर्ज है। पारस जैन के अधिवक्ता द्वारा पालिका की गृहकर जलकर सूची में संजय जैन का नाम दर्ज होने की तस्दीक होते ही कोतवाली पुलिस कुर्की कार्यवाही किए बिना ही वापस लौट गई।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

Rang Panchami 2026 date: होली का पर्व अपने साथ रंग खुशियां और उत्साह लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते...
धर्म-अध्यात्म 
Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में मंगलवार दोपहर रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शाहपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मासूम की हत्या कर पानी के टैंक में फेंका, मां पर भी जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो घायल

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा अब पुलिस और खुफिया जांच एजेसिंयों के लिए चुनौती बन गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 18...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेश पत्र भूलने पर भी परीक्षा देने की सुविधा, नए नियम लागू

सर्वाधिक लोकप्रिय