मुजफ्फरनगर में 120 करोड़ की ठगी, कंपनी की फरार संचालिका के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चस्पा किया कुर्की नोटिस

कोर्ट के आदेश पर पुरकाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 30 दिन में आत्मसमर्पण न करने पर होगी संपत्ति कुर्क (धारा-83)

पुरकाजी। सौंदर्य प्रसाधन (Beauty Products) बनाने वाली 'सेनेमी' कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने अपना कानूनी शिकंजा और अधिक कस दिया है। 120 करोड़ रुपये से अधिक की इस विशाल ठगी के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला वंदना के खिलाफ पुरकाजी पुलिस ने मंगलवार को धारा-82 के तहत कुर्की-पूर्व की सख्त कार्रवाई अमल में लाई।

ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: 'भारत के युवा जो ठानते हैं, उसे पूरा करते हैं' ये भी पढ़ें  पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: 'भारत के युवा जो ठानते हैं, उसे पूरा करते हैं'

पुलिस टीम भारी दलबल के साथ आरोपी महिला के आवास पर पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाई। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घर के मुख्य द्वार पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए आरोपी को चेतावनी दी कि यदि वह 30 दिन के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करती है, तो उसकी संपत्ति को कुर्क करने की अंतिम प्रक्रिया (धारा-83) शुरू कर दी जाएगी।

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म ये भी पढ़ें  होली मिलन समारोह के दौरान संगीत सोम बोले: "देश में दोबारा नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद", मेरठ में सियासी पारा गर्म

क्या है पूरा मामला?

होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश ये भी पढ़ें  होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेश

जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 'सेनेमी' कंपनी के नाम पर निवेशकों को मात्र 16 माह में उनकी रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया था। इस लुभावने वादे के जाल में फंसकर सैकड़ों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई निवेश कर दी। अब तक की जांच में 120 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हो चुकी है।

मुख्य आरोपी पहले से हैं जेल में

इस मामले में पुलिस पूर्व में ही बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। कंपनी के संचालक और वंदना के पति अमित कुमार गौतम (निवासी खेड़की), तथा गिरोह के अन्य सदस्य सरफराज और शादाब (निवासी झोझगान, पुरकाजी) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, वंदना अक्टूबर 2025 से ही फरार चल रही थी। पुलिस की इस मुस्तैदी भरी कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए निवेशकों में अब न्याय की उम्मीद जगी है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है और पुलिस की टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

Views: 101

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद में 'एक्स-मुस्लिम' यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम को भी पुलिस ने मुठभेड़...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाज़ियाबाद में योगी सरकार का सख्त एक्शन, यूट्यूबर सलीम पर हमले का दूसरा आरोपी भी किया ढेर, 48 घंटे में दो भाइयों का अंत

मुज़फ्फरनगर: बचन सिंह कॉलोनी में जलभराव का तांडव: नाराज निवासियों ने मंत्री-सांसद के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। शहर की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में शुमार बचन सिंह कॉलोनी के बाशिंदों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: बचन सिंह कॉलोनी में जलभराव का तांडव: नाराज निवासियों ने मंत्री-सांसद के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान

मुज़फ्फरनगर- पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़े सैन्य संघर्ष का असर अब मुजफ्फरनगर तक महसूस किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के 4 लोग दुबई में फंसे, युद्ध के हालात देख परिजनों में बेचैनी; मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिया संज्ञान

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर तेज़ रफ्तार का तांडव: महिला, बुजुर्ग और मासूम समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सड़क हादसों ने भारी कोहराम मचा दिया है।...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर तेज़ रफ्तार का तांडव: महिला, बुजुर्ग और मासूम समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर में एक कॉल रिसीव करते ही उड़ गए बैंक खाते से 2 लाख रुपये; साइबर ठगों ने दंपति को बनाया निशाना

नई मंडी। मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे आम लोगों की मेहनत की कमाई...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में एक कॉल रिसीव करते ही उड़ गए बैंक खाते से 2 लाख रुपये; साइबर ठगों ने दंपति को बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम