रश्मिका-विजय ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस के साथ साझा कीं खास बातें

On

मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। शादी के बाद रश्मिका और विजय ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कपल ने फैंस के इंतजार पर विराम लगाते हुए अपनी शादी की पुष्टि की और खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जो कि मिनटों में ही वायरल हो गया। विजय ने तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "एक दिन मुझे उसकी याद आने लगी। मुझे उसकी इतनी याद आ रही थी कि ऐसा लग रहा था जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा बीतता। जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता।"

 

सूरत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया ये खौफनाक कदम, एक बेटी बचाई गई ये भी पढ़ें  सूरत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया ये खौफनाक कदम, एक बेटी बचाई गई

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज ये भी पढ़ें  बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

उन्होंने आगे लिखा, "जैसे ही वह मेरे साथ वर्कआउट करती, तो वर्कआउट और भी मजेदार और कम बोझिल लगता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी—बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए चाहे मैं कहीं भी रहूं। तो मैंने 26 मार्च को अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।" वहीं, रश्मिका ने भी इंस्टाग्राम पर शादी संपन्न होने की पुष्टि करने के साथ अपने खास दिन की यादगार तस्वीरों को शेयर किया और पोस्ट कैप्शन में लिखती है, "हाय मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए आप सभी 'मेरे पति' विजय देवरकोंडा से। वो इंसान जिन्होंने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वो इंसान जिन्होंने मुझे शांति का अनुभव कराया, वो इंसान जिन्होंने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे भरोसा दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से भी कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं।

मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरना

 

वो इंसान जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका, वो इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ घूमना-फिरना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं।" अभिनेत्री आगे लिखती हैं, "मैं आज वो औरत बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने ही मुझे वो बनाया है जो मैं आज हूं। मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूं। विज्जु, तुम्हारे लिए मेरे दिल में जो प्यार है उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे ये कहा है कि तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां, दुख, आनंद, जिंदगी- सब कुछ अब ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि तुम मेरे साथ हो, इन सब के साक्षी। इन सबका सबसे बड़ा हिस्सा।" वह आगे लिखती हैं, "मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं—तुम्हारी पत्नी बनने के लिए, तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए! अब तो पार्टी का पूरा माहौल है। चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जिएं। मैं तुमसे प्यार करती हूं।" फैंस जोड़ी पर भर-भरके अपना प्यार और आशीर्वाद लुटा रहे हैं। 

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

शाहपुर (रॉयल बुलेटिन): कस्बे में मुजफ्फरनगर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने गुरुवार देर रात एक जनरेटर फैक्ट्री और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रामपुरी (रॉयल बुलेटिन): शहर के रामपुरी क्षेत्र स्थित होली चौक के पास, पूर्व सभासद अशोक वर्मा वाली गली में बिजली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

आरा की फेमस 'हाथी कान पूड़ी' का स्वाद लेते दिखीं तृषा कर मधु, पवन सिंह का किया जिक्र

मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर तृषा कर मधु, जो अपने म्यूजिक वीडियो, डांस मूव्स और बोल्ड...
मनोरंजन 
आरा की फेमस 'हाथी कान पूड़ी' का स्वाद लेते दिखीं तृषा कर मधु, पवन सिंह का किया जिक्र

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश