मुजफ्फरनगर: डीएम के आदेश पर शाहपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, अवैध जांच पर प्रशासन सख्त
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कड़े निर्देशों के बाद जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में शाहपुर कस्बे में धर्मपाल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अयोग्य (Unqualified) डॉक्टर द्वारा जांच किए जाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव ने औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम के अचानक निरीक्षण से सेंटर पर हड़कंप मच गया। जांच के दौरान व्यवस्थाओं, दस्तावेजों, रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर की योग्यता और अल्ट्रासाउंड संचालन से संबंधित अन्य बिंदुओं की गहन पड़ताल की गई।
DM ने पहले ही दे चुके हैं सख्त आदेश
बता दें कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एक दिन पूर्व ही PCPNDT एक्ट की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि—जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अयोग्य व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।जरूरत पड़ी तो NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन की बड़ी चेतावनी
एसडीएम अपूर्वा यादव ने निरीक्षण के बाद स्पष्ट संदेश दिया कि—“अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, बिना योग्य चिकित्सक जांच, या अवैध संचालन पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
जिले में बढ़ेगी निगरानी
सूत्रों के अनुसार, यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर अन्य सेंटरों पर भी अचानक निरीक्षण और बड़ी कार्यवाही की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां