मुजफ्फरनगर में सपा ने मनाई बाबा साहब की पुण्यतिथि, हरेंद्र सिंह मलिक ने लगाया अधिकार कुचलने की साजिश का आरोप
मुजफ्फरनगर: संविधान निर्माता और भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर, समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और संघर्षों पर प्रकाश डाला और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने की और संचालन सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने किया।
सपा राष्ट्रीय महासचिव और मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज देश में बाबा साहब द्वारा रचित संविधान और नागरिकों के अधिकारों को कुचलने की साजिश की जा रही है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को अपनाकर संविधान की रक्षा की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य उद्देश्य आरक्षण और संविधान की मजबूती के साथ-साथ पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) को भागीदारी दिलाना है, जो बाबा साहब के विचारों से प्रेरित संघर्ष है। सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने भी बाबा साहब के विचारों को सबको सम्मान व सबको अधिकार प्रदान करने वाला बताया।
गोष्ठी के पश्चात, सपा नेताओं ने कचहरी गेट स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्मारक पर पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसीन मंसूरी, सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, आमिर कासिम एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार, नेपाल सिंह एडवोकेट, पूजा अंबेडकर, सत्यवीर त्यागी, संजीव आर्य, बसंत धारिया, धर्मेंद्र सिंह नीटू, जोगेंद्र सैनी, सुमित पंवार बारी, गुफरान तेवड़ा, डॉ अलीशेर अंसारी, रमेश चंद शर्मा, मीर हसन, चौधरी यशपाल सिंह, फिरोज अख्तर, सपा सभासद सुंदर सिंह, नितिन सहावली, फैसल राणा एडवोकेट, डॉ इसरार अल्वी, अनेश निर्वाल, श्याम सुंदर, शादाब राणा, सलीम कुरैशी, और जॉनी कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां